फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Makar Sankranti 2025 Upay Puja Vidhi Sankranti Rituals Know Details in Hindi

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें ये उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और दूर होंगे ग्रह दोष

Tue, 14 Jan 2025 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jan 2025 07:48 AM IST
सार

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए विशेष उपाय न केवल ग्रह दोषों को शांत करते हैं, बल्कि सुख- समृद्धि और ईश्वर की कृपा भी प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Upay Puja Vidhi Sankranti Rituals Know Details in Hindi
मकर संक्रांति पर जरूर करना चाहिए ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं जो शुभता और सकारात्मकता का संदेश देता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए विशेष उपाय न केवल ग्रह दोषों को शांत करते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि और ईश्वर की कृपा भी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर कौन-कौन से उपाय करें। 
विज्ञापन


1. सूर्य को अर्घ्य दें
मकर संक्रांति के दिन तांबे के लोटे में गंगाजल, लाल चंदन, तिल, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से सूर्य और शनि दोनों के दोष शांत होते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि, करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन


Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन 5 मंत्रों का जाप, सूर्य देव प्रसन्न होकर दूर करेंगे हर समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन


2. 14 चीजों का दान करें
इस दिन 14 चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। यह 14 वस्तुएं या तो एक ही तरह की हों या अलग-अलग भी ली जा सकती हैं। इनमें तिल, गुड़, चावल, गेंहू, दूध, घी, कंबल, वस्त्र, स्वर्ण, चांदी आदि शामिल हैं। इन वस्तुओं का दान ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करता है और जीवन में सकारात्मकता लाता है।

3. तिल और गुड़ का दान करें
काले तिल और गुड़ का दान करना मकर संक्रांति के दिन विशेष फलदायी माना गया है। यह उपाय शनि और राहु के अशुभ प्रभाव को शांत करता है और पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।

Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय

4. उड़द दाल से हवन करें
मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल, काले तिल और गुड़ मिलाकर हवन करना शुभ होता है। इस हवन में गाय के घी और कपूर का प्रयोग करें। यह उपाय राहु-केतु दोष को समाप्त करता है और घर में शांति और समृद्धि लाता है।


5. घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक बनाएं
हल्दी और चावल से घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है और बुरी शक्तियों को दूर रखता है। साथ ही सुख-समृद्धि और खुशहाली को बढ़ाता है।

Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य उपासना, मिलेंगे शुभ फल

6. पवित्र नदियों में स्नान करें
मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। यदि नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। यह उपाय शारीरिक और मानसिक शुद्धता के साथ-साथ पुण्य का अर्जन करता है।

7. पक्षियों और जानवरों को भोजन कराएं
सात प्रकार के अनाज पक्षियों को खिलाएं और गाय को गुड़ और चना खिलाएं। यह उपाय कुंडली के अशुभ ग्रहों को शांत करता है और शुभ फलों की प्राप्ति कराता है।

8.भगवान को खिचड़ी का भोग लगाएं
मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और उसका भोग लगाने का विशेष महत्व है। भगवान को खिचड़ी अर्पित करने के बाद गरीबों को इसका दान करें। यह उपाय ग्रह दोषों को दूर कर सुख और शांति लाता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed