{"_id":"678364293ce6d49ea20a2f1d","slug":"makar-sankranti-2025-surya-puja-vidhi-mantra-how-to-do-sankranti-rituals-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti: आध्यात्मिक उन्नति का पर्व है मकर संक्रांति, जानें इस दिन सूर्य उपासना का महत्व और पूजाविधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Makar Sankranti: आध्यात्मिक उन्नति का पर्व है मकर संक्रांति, जानें इस दिन सूर्य उपासना का महत्व और पूजाविधि
Sun, 12 Jan 2025 12:11 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:11 PM IST
सार
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सूर्यदेव को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ होता है। तांबे के लोटे में जल, गुड़, लाल पुष्प, और चावल मिलाकर सूर्य को अर्पित करें। अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें।
विज्ञापन
मकर संक्रांति 2025
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति हिंदू धर्म में एक विशेष पर्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता है,जो उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है। उत्तरायण का अर्थ है,सूर्य की यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर शुरू होना,जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। इस बदलाव को न केवल मौसम में बल्कि जीवन में भी नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। इसी दिन भगवान सूर्य ने अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए उनके घर का दौरा किया था। इसलिए यह दिन पिता-पुत्र के संबंधों के महत्व को भी दर्शाता है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्य की उपासना करना विशेष फलदायी होता है।
मकर संक्रांति और सूर्य उपासना का महत्व
मकर संक्रांति केवल भौतिक ऊर्जा और समृद्धि का उत्सव नहीं है,बल्कि यह आध्यात्मिक उन्नति का भी पर्व है। इस दिन सूर्योदय के समय पूजा और ध्यान करना,नदियों में स्नान करना और तिल-गुड़ खाकर अच्छे कार्यों की शुरुआत करना आध्यात्मिक रूप से व्यक्ति को शुद्ध और ऊंचा बनाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की उपासना करने का महत्व वेदों और पुराणों में बताया गया है। सूर्य ऊर्जा, प्रकाश और जीवन के स्रोत हैं। ऋग्वेद में सूर्य को आत्मा का पोषक और समस्त सृष्टि का आधार कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सूर्य उपासना से रोग, शोक और दरिद्रता का नाश होता है।
Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय
विज्ञापन
भविष्य पुराण के अनुसार सूर्यनारायण का पूजन करने वाला व्यक्ति प्रज्ञा, मेधा तथा सभी समृद्धियों से संपन्न होता हुआ चिरंजीवी होता है । यदि कोई व्यक्ति सूर्य की मानसिक आराधना भी करता है तो वह समस्त व्याधियों से रहित होकर सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है । व्यक्ति को अपने कल्याण के लिए सूर्यदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए ।
ऐसे करें सूर्य उपासना
स्नान और संकल्प
मकर संक्रांति के दिन प्रातःकाल गंगा, यमुना, या किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि नदी तक पहुंचना संभव न हो, तो घर में पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान के पश्चात व्रत और उपासना का संकल्प लें।
सूर्य अर्घ्य देना
इस दिन सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ होता है। तांबे के लोटे में जल, गुड़, लाल पुष्प, और चावल मिलाकर सूर्य को अर्पित करें। अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र – "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें।
सूर्य स्तुति और मंत्र जाप
सूर्य देव की स्तुति के लिए आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। यह पाठ व्यक्ति को मानसिक शांति और स्वास्थ्य प्रदान करता है। सूर्य गायत्री मंत्र – "ॐ आदित्याय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्" का जाप करने से सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
दान और पुण्य
मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, कंबल, अन्न, और वस्त्र दान का विशेष महत्व है। इसे करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य उपासना, मिलेंगे शुभ फल
भोजन और प्रसाद
इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू या व्यंजन का सेवन करना और दूसरों को प्रसाद रूप में वितरित करना शुभ होता है। तिल और गुड़ सूर्य को प्रसन्न करने वाले तत्व माने जाते हैं।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन