फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   MahaShivratri 2026 Observing Shivratri Fast for the First Time Do’s and Don’ts You Must Know

Mahashivratri Vrat: पहली बार रख रहे हैं शिवरात्रि का व्रत? रखें इन नियमों का ध्यान

Fri, 13 Feb 2026 05:04 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 13 Feb 2026 05:04 PM IST
सार

Mahashivratri Vrat 2026: पहली बार महाशिवरात्रि व्रत रखने वालों के लिए जरूरी जानकारी। व्रत के नियम, सावधानियां और सही विधि

विज्ञापन
MahaShivratri 2026 Observing Shivratri Fast for the First Time Do’s and Don’ts You Must Know
महाशिवरात्रि व्रत नियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि भगवान शिव की उपासना का अत्यंत पावन और महत्वूर्ण पर्व है, जिसे भक्त गहरी आस्था और भक्ति के साथ मनाते हैं। इस दिन उपवास रखकर, रात्रि जागरण कर और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करके श्रद्धालु भोलेनाथ की कृपा पाने का प्रयास करते हैं। माना जाता है कि सच्चे मन से की गई आराधना जीवन के कष्टों को दूर करती है और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।

विज्ञापन

Shukra Gochar: शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन

जो लोग पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं, उनके मन में स्वाभाविक रूप से कई प्रश्न उठते हैं—व्रत की सही विधि क्या है, क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। उचित जानकारी और श्रद्धा के साथ किया गया व्रत न केवल आध्यात्मिक संतोष देता है, बल्कि मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अगर दिख जाए ये चीजें तो समझिए बदलने वाली है किस्मत

पहली बार व्रत रखने के नियम 

  • व्रत से एक दिन पहले हल्का और सात्विक भोजन करें। ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन न लें ताकि व्रत के दिन कमजोरी महसूस न हो।
  • फलाहार करें। फल, दूध, दही, नारियल पानी और साबूदाना, कुट्टू के आटे की चीजें खा सकते हैं। व्रत में अनाज, प्याज, लहसुन और मांसाहार से बचें।
  • पहली बार व्रत रख रहे हैं तो पूजा को सरल रखें। सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म से अभिषेक करें। “ॐ नमः शिवाय” का जाप सच्चे मन से करें।
  • शिवरात्रि में रात्रि जागरण आवश्यक है। यदि पूरी रात जागना संभव न हो तो कम से कम कुछ समय भजन, शिव चालीसा या मंत्र जाप अवश्य करें।
  • व्रत केवल भोजन से परहेज़ नहीं है। इस दिन क्रोध, झूठ, बुरा बोलना और नकारात्मक सोच से दूर रहें। मन को शांत और पवित्र रखें।
  • यदि कोई बीमारी है, कमजोरी है या डॉक्टर ने मना किया है तो व्रत अपने अनुसार रखें। भगवान शिव भावना देखते हैं, कठिन व्रत नहीं।
  • व्रत खोलते समय अगले दिन सुबह स्नान करें और भगवान शिव की पूजा के बाद हल्का भोजन करें। अचानक भारी भोजन से बचें।
  • नियमों से अधिक श्रद्धा और विश्वास महत्वपूर्ण है। सच्चे मन से किया गया छोटा सा व्रत भी भगवान शिव को प्रसन्न करता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed