फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Mahashivratri 2023 Do Shivlinga Abhishek in this vidhi on Mahashivratri in Hindi

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें शिवलिंग का अभिषेक

Fri, 17 Feb 2023 04:47 PM IST
श्वेता सिंह पं.मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
पं.मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 04:47 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल, घी और बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर व्रत और पूजा पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Do Shivlinga Abhishek in this vidhi on Mahashivratri in Hindi
mahashivratri 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahashivratri 2023 Shivlinga Abhishek: 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के त्योहार के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल, घी और बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर व्रत और पूजा पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक इन चीजों से करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें- 

विज्ञापन

जल: अगर आपके पास कुछ नहीं है तब भी आप केवल निर्मल जल से शिव शंकर का जलाभिषेक कर सकते हैं। कहते हैं कि अगर परिवार के किसी सदस्य को तेज बुखार हो तो शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। 
विज्ञापन

गंगा जल: मान्यता है कि शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाने से भक्त को भौतिक सुख तो मिलते ही साथ ही मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।   
बेलपत्र: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र चढ़ाने से शिव जी का मस्तक शीतल रहता है। बेल पत्र से भगवान शिव की पूजा करने से दरिद्रता दूर होती है और व्यक्ति सौभाग्यशाली बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल: मान्यता है कि दुखों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर शमी के पत्ते, सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए बेला के फूल, धन-धान्य के लिए जूही के फूल और समृद्धि के लिए हर-सिंगार के फूल चढ़ाने चाहिए। 
धतूरा और गेहूं: मान्यता है कि शिवलिंग पर धतूरा और गेहूं चढ़ाने से योग्य संतान की प्राप्ति होती है। 
दूध: कहते हैं कि अगर दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग को अर्पित की जाए तो मस्तिष्क तेज होता है और मनोवांछित फल मिलता है। 
Mahashivratri 2023: बहुत शुभ योग लेकर आ रही है महाशिवरात्रि, इस तिथि पर बरसेगी भोले की कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed