Maghi Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन न दान करें ये चीजें, जान लें जरूरी नियम
Magh Purnima Daan: माघ पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम त्रिवेणी में स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इसके साथ ही, इस दिन दान करना भी शुभ माना जाता है। हालांकि, माघ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ वस्तुओं का दान करना वर्जित समझा जाता है।
विस्तार
Things Not To Donate On Magh Purnima: माघ माह की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। यह दिन स्नान और दान के लिए विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष की माघी पूर्णिमा खासतौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ में पवित्र स्नान का आयोजन होगा। यह दिन माघ स्नान का अंतिम दिन होता है और इसी दिन कल्पवास का समापन भी होता है। इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। माघ महीने के दौरान कुछ भक्त एक महीने तक प्रयाग के गंगा तट पर निवास करते हैं, जिसे कल्पवास कहा जाता है।
Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2025: कब है द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Tulsi Mala Pahnne ke Niyam: क्या आप भी तुलसी की माला धरण करते हैं? जानें इससे जुड़े नियम और महत्व
Chanakya Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा ध्यान रखें चाणक्य नीति की ये चार बातें
धार्मिक दृष्टिकोण से, माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन देवी-देवता गंगा स्नान के लिए पृथ्वी पर आते हैं। माघ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ वस्तुओं का दान करना विशेष पुण्यदायी होता है। हालांकि, इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना वर्जित है। यदि आप माघ पूर्णिमा के दिन इन वस्तुओं का दान करते हैं, तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?
माघ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से शनिदोष या चंद्रदोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे व्यक्ति को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- माघ पूर्णिमा के दिन लोहे की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन चांदी की चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन चाकू, सुई या कैंची का दान नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।