फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Magh Purnima 2020 do not do these 8 things in Purnima

Magh Purnima 2020: माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये 8 काम

Fri, 07 Feb 2020 06:52 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 07 Feb 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
Magh Purnima 2020 do not do these 8 things in Purnima
माघ पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार यह माघ पूर्णिमा 09 फरवरी को है। इस तिथि पर तीर्थ में स्नान करने से और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मोक्ष प्राप्ति के लिए इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार माघ स्नान करने वाले मनुष्यों पर भगवान माधव प्रसन्न रहते हैं तथा उन्हें सुख-सौबाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। साथ ही माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप किये जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन, पितरों का श्राद्ध और गरीब व्यक्तियों को दान देना चाहिए।

विज्ञापन


माघ पूर्णिमा 2020 का मुहूर्त
फरवरी 8, 2020 को 16:03:05 से पूर्णिमा प्रारंभ
फरवरी 9, 2020 को 13:04:09 पर पूर्णिमा समाप्त

माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये 8 काम

  1. माघ पूर्णिमा के दिन आपको देर तक नहीं सोना चाहिए क्योंकि ऐसा करना इस दिन वर्जित माना गया है।
  2. इस दिन अपने घर को किसी भी प्रकार से गंदा न रखें नहीं तो आपको घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाएगा।
  3. माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी काले वस्त्र धारण न करें। काले वस्त्र धारण करना इस दिन वर्जित माना गया है।
  4. आपको माघ पूर्णिमा पर संभोग नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
  5. विज्ञापन
  6. इस दिन आपको बाल, नाखून और शेविंग आदि बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना इस दिन पूरी तरह से वर्जित होता है।
  7. माघ पूर्णिमा को घर के बुजुर्गों का अपमान बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपको अपने पितरों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
  8. विज्ञापन
    विज्ञापन
  9. माघ पूर्णिमा पर किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए और न हीं किसी को अपशब्द बोलने चाहिए नहीं तो मां लक्ष्मी आप से हमेशा के लिए नाराज हो जाएंगी।
  10. इस दिन घर में किसी भी प्रकार का कलह न करें नहीं तो आपके घर से सुख और शांति हमेशा के लिए चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed