{"_id":"68e868d16f6a9a072603b247","slug":"karwa-chauth-2025-moon-rise-time-in-different-cities-karwa-chauth-chand-kab-niklega-2025-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time: करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद निकलने का समय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time: करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद निकलने का समय
Fri, 10 Oct 2025 06:44 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:44 PM IST
सार
Karwa Chauth Chand Kab Niklega Time : आज 10 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। सुहागिनों के लिए यह त्योहार बहुत ही खास होता है, जिसमें दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए सुहागिन महिलाएं शाम को चांद के दर्शन करने के बाद व्रत को पूरा करती हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में आज रात कब निकलेगा चांद।
विज्ञापन
करवा चौथ पर आज 10 अक्तूबर को चांद निकलने का समय
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Karwa Chauth 2025 Chand Nikalne Ka Samay Puja Vidhi Karva Chauth Moonrise Time: आज यानी शुक्रवार, 10 अक्तूबर को करवा चौथ है। देशभर में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की मनोकामना के लिए दिनभर बिना कुछ खाए और पिए व्रत रखती हैं। आज सूर्योदय से पहले ही वह उठ जाती हैं और अपनी सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करने बाद दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखते हुए शाम को चौथ माता की पूजा, कथा और आरती करते हुए रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करेंगी। रात को जब आसमान में चंद्रदेव के दर्शन और पूजन के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा करेंगी।
Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time
- फोटो : adobe
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय ( Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing)
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 10 अक्तूबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। देशभर के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 10 अक्तूबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। देशभर के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।
| शहर | समय |
| दिल्ली Karwa Chauth Moon Time Delhi | रात 08:13 |
| नोएडा Karwa Chauth Moon Time Noida | रात 08:13 |
| मुंबई Karwa Chauth Moon Time Mumbai | रात 08:55 |
| कोलकाता Karwa Chauth Moon Time Kolkata | रात 07:41 |
| चंडीगढ़ Karwa Chauth Moon Time Chandigarh | रात 08:08 |
| पंजाब Karwa Chauth Moon Time Punjab | रात 08:10 |
| जम्मू Karwa Chauth Moon Time Jammu | रात 08:11 |
| लुधियाना Karwa Chauth Moon Time Ludhiana | रात 08:11 |
| देहरादून Karwa Chauth Moon Time Dehradun | रात 08:04 |
| शिमला Karwa Chauth Moon Time Simla | रात 08:06 |
| पटना Karwa Chauth Moon Time Patna | रात 07:48 |
| लखनऊ Karwa Chauth Moon Time Lucknow | रात 08:02 |
| कानपुर Karwa Chauth Moon Time Kanpur | रात 08:06 |
| प्रयागराज Karwa Chauth Moon Time Prayagraj | रात 08:02 |
| इंदौर Karwa Chauth Moon Time Indore | रात 08:33 |
| भोपाल Karwa Chauth Moon Time Bhopal | रात 08:26 |
| अहमदाबाद Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad | रात 08:47 |
| चेन्नई Karwa Chauth Moon Time Chennai | रात 08:37 |
| बंगलूरू Karwa Chauth Moon Time Bengaluru | रात 08:48 |
| जयपुर Karwa Chauth Moon Time Jaipur | रात 08:22 |
| रायपुर Karwa Chauth Moon Time Raipur | रात 07:52 |
करवा चौथ 2025
- फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ 2025 शुभ तिथि
आज देशभर में सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार विशेष रूप से उत्तर और मध्य भारत में मनाया जाता है। पंचांग के अुसार इस बार करवा की चतुर्थी तिथि की शुरुआत बीते दिन यानी 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू हो चुकी है जो 10 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।

Karwa Chauth 2025 Wishes: इस करवा चौथ, प्यार के इन खूबसूरत संदेशों से करें रिश्ते को और मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time
- फोटो : adobe
करवा चौथ 2025 पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Puja Shubh Muhurat)
प्रेम, भक्ति और आस्था का महापर्व करवा चौथ आज मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर शाम को करवा माता की पूजा और कथा सुनने का विशेष महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को सोलह श्रृंगार करते हुए एक खास जगह पर एकत्रित होकर करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 10 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 57 मिनट लेकर शाम 07 बजकर 11 मिनट तक का रहेगा।
पूजन शुभ मुहूर्त- 10 अक्तूबर
शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक
पूजन अवधि- 1 घंटा 14 मिनट
करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08: 13 मिनट तक
करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट

करवा चौथ 2025 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2025 Today Moonrise Timing)
करवा चौथ का व्रत बिना चांद के दर्शन और पूजन के बिना अधूरा माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 10 अक्तूबर 2025 को करवा चौथ के दिन चांद के निकलने का समय रात्रि 08 बजकर 13 मिनट है। यह समय दिल्ली को मानक मानते हैं हैं। लेकिन आज अलग-अलग शहरों में मौसम को देखते हुए चांद के दिखने का समय अलग-अलग हो सकता है।
करवा चौथ 2025
चंद्रोदय का समय- 10 अक्तूबर
शाम 08 बजकर 13 मिनट
(अलग-अलग शहरों में समय में थोड़ा बदलाव)