फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर नहीं दिख रहा चांद ? तो इस एक देवता की पूजा से करें व्रत का पारण

Fri, 10 Oct 2025 05:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 10 Oct 2025 05:45 PM IST
सार

Chand Na Dikhne Par Kya Kre: शुभ संयोगों के साथ करवा चौथ का पावन पर्व प्रारंभ हो चुका है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। मान्यता है कि इस तिथि पर महिलाएं माता करवा की पूजा करती हैं और पति की दीर्घायु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Moon time today chand n dikhne par kya kre
Karwa Chauth 2025 - फोटो : अमर उजाला

Chand Na Dikhne Par Kya Kre: शुभ संयोगों के साथ करवा चौथ का पावन पर्व प्रारंभ हो चुका है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। मान्यता है कि इस तिथि पर महिलाएं माता करवा की पूजा करती हैं और पति की दीर्घायु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शास्त्रों के मुताबिक करवा चौथ प्रेम और त्याग का त्योहार है। यह न केवल रिश्तों में मिठास लाता है बल्कि व्यक्ति को भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। इस वर्ष करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बना हुआ है, जिसमें पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है। कहते हैं कि करवा चौथ के व्रत का प्रारंभ जहां सरगी से होता है, वहीं पारण चंद्र दर्शन के बाद किया जाता है। लेकिन कई बार मौसम में बदलाव के कारण चंद्रमा को देखना मुश्किल होता है। ऐसे में व्रती को पूजा करने में समस्याएं आती हैं। हालांकि, आप इस एक देवता के पूजन से भी व्रत को खोल सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Karwa Chauth 2025 Moon time today chand n dikhne par kya kre
Chand Na Dikhne Par Kya Kre - फोटो : adobe

ऐसे करें व्रत का पारण
ज्योतिषियों के मुताबिक करवा चौथ पर चंद्रमा नहीं दिखने पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। दरअसल, महादेव के माथे पर चंद्रमा विराजमान है। ऐसे में आप प्रभु के माथे पर सजाए गए चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद महादेव की पूजा करें। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें।

Karwa Chauth 2025 Moon time today chand n dikhne par kya kre
Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time - फोटो : adobe
 

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद...

शहर (Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing) समय
दिल्ली            Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 08:13
नोएडा            Karwa Chauth Moon Time Noida रात 08:13
मुंबई              Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:55
कोलकाता       Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:41
चंडीगढ़           Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 08:08
पंजाब              Karwa Chauth Moon Time  Punjab रात 08:10
जम्मू                Karwa Chauth Moon Time Jammu  रात 08:11
लुधियाना          Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 08:11
देहरादून           Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 08:04
शिमला             Karwa Chauth Moon Time Simla रात 08:06
पटना                Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:48
लखनऊ            Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 08:02
कानपुर             Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 08:06
प्रयागराज          Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 08:02
इंदौर                Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:33
भोपाल              Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:26
अहमदाबाद       Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:47
चेन्नई                 Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:37
बंगलूरू              Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:48
जयपुर              Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:22
रायपुर              Karwa Chauth Moon Time Raipur रात 07:43
 

Lucky Rashifal: करवा चौथ पर सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा बड़ा फायदा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Moon time today chand n dikhne par kya kre
करवा चौथ शुभ योग 2025 - फोटो : अमर उजाला

 करवा चौथ शुभ योग 2025

  • कृतिका नक्षत्र: सायं 5 बजकर 31 मिनट तक 
  • सिद्ध योग: सायं 5 बजकर 41 मिनट तक 
  • इसके बाद व्यतीपात योग प्रारंभ होगा।
  • चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed