फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2024 fast rules know Karwa Chauth vrat tips for newly bride

Karwa Chauth 2024: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत ? इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान

Tue, 15 Oct 2024 01:04 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 15 Oct 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 fast rules know Karwa Chauth vrat tips for newly bride
Karwa Chauth 2024 - फोटो : अमर उजाला

Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बेहद खास होता है। ये व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह को मजबूत करता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस उपवास को रखने से रिश्ते में मजबूती बनी रहती है। पंचांग के अनुसार करवा चौथ का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

विज्ञापन


इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। उपवास की शुरुआत सरगी खाने से की जाती है, जो एक दिन पहले सास अपनी बहुओं को देती हैं। इसके बाद शाम को चंद्रमा देखकर व्रत का पारण किया जाता है। वहीं शादी के बाद पहली बार यह उपवास और भी खास होता है। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह तैयार होकर करवा माता की पूजा करती हैं। व्रत के दौरान कुछ खास नियमों का अवश्य पालन करना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने पर किन नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

इन नियमों का करें पालन 

  • यदि आप शादी के बाद पहला करवा चौथ का व्रत रखी रही हैं, तो पूजा में पूरे सोलह श्रृंगार के साथ बैठना चाहिए। इस दिन शादी का जोड़ा पहनना और भी फलदायक होता है। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
  • इस दिन व्रत का पारण हमेशा चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर करना चाहिए। इससे उपवास का संपूर्ण फल मिलता है।
  • करवा चौथ के भोजन में भूलकर भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही घर में भी इस दिन प्याज-लहसुन का उपयोग न करें।
  • करवा चौथ पर करवा माता की पूजा का विधान है। इस दिन माता की पूजा और करवा चौथ की व्रत कथा अवश्य सुननी चाहिए। इससे शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
  • इस दौरान सुहागिन महिलाओं के लिए बायना जरूर निकालें। इसे देते समय उनके पैर छुएं।
  • करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम विश्वास का प्रतीक है। इस दिन किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़ा न करें। साथ ही किसी को भी अपशब्द न बोलें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed