फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Kajari Teej 2024 Date Tithi Puja vidhi Importance And Significance

Kajari Teej 2024: कजरी तीज क्यों मनाई जाती है? जानिए महत्व, पूजा विधि और व्रत के नियम

Thu, 22 Aug 2024 11:06 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 Aug 2024 11:06 AM IST
सार

Kajari Teej 2024: कजरी तीज का व्रत महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह व्रत न केवल उनके पति की लंबी उम्र के लिए होता है, बल्कि इसके साथ ही यह उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण को बढ़ाता है।

विज्ञापन
Kajari Teej 2024 Date Tithi Puja vidhi Importance And Significance
Kajari Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kajari Teej 2024: आज, 22 अगस्त गुरुवार को भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित कजरी तीज का पर्व मनाया जा रहा है। यह व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर किया जाता है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 21 अगस्त, 2024 को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर हो गया है और इसका समापन 22 अगस्त, 2024 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में 22 अगस्त को कजरी ठीक व्रत का किया जाएगा। इस दिन व्रत रखकर महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं।

विज्ञापन


कजरी तीज का पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। माता पार्वती के इस तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से कजरी तीज का व्रत स्त्रियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो महिलाएं इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं, उनके वैवाहिक जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है।
विज्ञापन


कजरी तीज का महत्व
कजरी तीज का व्रत महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह व्रत न केवल उनके पति की लंबी उम्र के लिए होता है, बल्कि इसके साथ ही यह उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण को बढ़ाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा विधि
कजरी तीज की पूजा विधि अत्यंत सरल और प्रभावी है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद एक स्वच्छ स्थान पर पूजा का मंडप बनाएं और वहां भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। पूजा की शुरुआत भगवान गणेश के मंत्रों से करें और फिर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। भगवान शिव को गंगाजल, दूध, शहद, दही और बेलपत्र अर्पित करें। माता पार्वती को सिंदूर, कुमकुम, चूड़ी और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ पार्वत्यै नमः’ मंत्रों का जप करें। पूजा समाप्त होने के बाद सभी सामग्री को एकत्र करके नदी या किसी पवित्र जलाशय में प्रवाहित कर दें।


व्रत के नियम
कजरी तीज के दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं। इस व्रत को बहुत कठिन माना जाता है, क्योंकि इसमें महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं। इस व्रत का संकल्प लेकर महिलाएं पूरी निष्ठा के साथ इसे निभाती हैं। शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed