Falgun Month 2024: कब है महाशिवरात्रि, होलिका दहन और होली? यहां देखें फाल्गुन माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
Falgun Festivals 2024 List: फाल्गुन माह में शिव जी, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही इस माह में होली, महाशिवरात्रि जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Falgun Festivals 2024 List: हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी 25 फरवरी दिन रविवार से फाल्गुन मास की शुरुआत हो रही है। फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से फाल्गुन के महीने को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में शिव जी, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही इस माह में होली, महाशिवरात्रि जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। खासतौर पर मथुरा-वृंदावन में तो पूरे फाल्गुन महीने में होली का अलग ही उत्सव देखने को मिलता है। होली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। ऐसे में चलिए जानते हैं फाल्गुन महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: भोले बाबा को प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर जरूर लगाएं इनका भोग
फाल्गुन के प्रमुख व्रत और त्योहार
- 28 फरवरी, बुधवार - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
- 3 मार्च, रविवार - भानु सप्तमी
- 4 मार्च, सोमवार - जानकी जयंती
- 6 मार्च, बुधवार - विजया एकादशी
- 8 मार्च, शुक्रवार - महाशिवरात्रि
- 10 मार्च, रविवार - फाल्गुन अमावस्या
- 12 मार्च, मंगलवार - फुलैरा दूज
- 13 मार्च, बुधवार - विनायक चतुर्थी
- 14 मार्च, गुरुवार - मीन संक्रांति
- 17 मार्च, रविवार - होलाष्टक का प्रारंभ
- 20 मार्च, बुधवार - आमलकी एकादशी
- 22 मार्च, शुक्रवार - शुक्र प्रदोष व्रत
- 24 मार्च, रविवार - फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन
- 25 मार्च, सोमवार - फाल्गुन पूर्णिमा, होली, चंद्र ग्रहण
ये भी पढ़ें: Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि
Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व