फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dhanteras 2024 Date And Muhurat Chant these Kuber Mantra on Dhanteras to get wealth

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर करें कुबेर मंत्रों का जाप, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Mon, 28 Oct 2024 12:59 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 12:59 PM IST
सार

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है। 

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Date And Muhurat Chant these Kuber Mantra on Dhanteras to get wealth
धनतेरस कुबेर पूजा मंत्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

Dhanteras 2024: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है। कुबेर देव को धन के देवता के साथ-साथ देवताओं के कोषाध्यक्ष के नाम से भी जाना जाता है।  भगवान कुबेर संपत्ति, समृद्धि और वैभव का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस का पर्व कुबेर देव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन विधिपूर्वक पूजा करें और कुबेर देव के मंत्रों का जाप भी करें। इससे आपके घर का भंडार हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा।

विज्ञापन


धनतेरस 2024 तिथि और मुहूर्त
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ:  29 अक्तूबर, मंगलवार, प्रातः 10 बजकर 31 मिनट पर 
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त: 30 अक्तूबर , बुधवार, दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर 
धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त : सायं  6 बजकर 31 मिनट से  रात्रि  8 बजकर 13 मिनट तक 
29 अक्तूबर  को प्रदोष काल: सायं 5 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होगा और  रात्रि 8 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा। 
 

धनतेरस के दिन करें इन कुबेर मंत्रों का जाप

कुबेर मंत्र-
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

कुबेर धन प्राप्ति मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

कुबेर अष्टलक्ष्मी मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

धनतेरस पर इस तरह करें कुबेर यंत्र स्थापित
धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। कुबेर यंत्र की पूजा करने से धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

सबसे पहले कुबेर यंत्र का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद पूजा करें और ॐ कुबेराय नम: मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद आप इस कुबेर यंत्र की स्थापना अपने पूजा घर, तिजोरी या कार्यस्थल पर सकते हैं। इससे आपके धन आगमन के द्वार खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed