फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   chaitra navratri 2022 date navratri start date and kalash sthapana timing and puja vidhi

Chaitra Navratri 2022 Date: चैत्र नवरात्रि कब से आरंभ, जानिए तिथि, पूजा विधि और मुहूर्त

Thu, 03 Mar 2022 02:17 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 03 Mar 2022 02:17 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2022 : इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल, शनिवार से आरंभ हो रहे हैं। जिसका समापन 11 अप्रैल, सोमवार के दिन होगा। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से  08 बजकर 29 मिनट तक है।

विज्ञापन
chaitra navratri 2022 date navratri start date and kalash sthapana timing and puja vidhi
Chaitra Navratri 2022 Date :  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chaitra Navratri 2022 Date : हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना माना जाता है और इसी माह में मां दुर्गा की पूजा आराधना का त्योहार चैत्र नवरात्रि मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तो मां दुर्गा क नौ स्वरूपों आराधना की जाती है। हिंदू पंचाग के अनुसार कुल मिलाकर चार नवरात्रि मनाए जाते हैं। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल, शनिवार से आरंभ हो रहे हैं। जिसका समापन 11 अप्रैल, सोमवार के दिन होगा। चैत्र के महीने में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और शरद ऋतु में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि 2022- कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र प्रतिपदा की तिथि पर कलश स्थापना की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से  08 बजकर 29 मिनट तक है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त कुल 02 घंटे 18 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन


कलश स्थापना विधि
- सबसे पहले प्रतिपदा तिथि पर जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पूजा की वेदी को साफ-सुथरा करें।
- पूजा स्थल पर कलश की स्थापना करने से पहले उसको गंगा जल से शुद्ध करें फिर पूजा में सभी देवी -देवताओं को आमंत्रित करें।
- इसके बाद घटस्थापना करने से पहले भगवान गणेश की आराधना करें।
पूजा स्थल पर कलश को रखते हुए पूजा आरंभ करें। कलश को पांच तरह के पत्तों से सजाएं फिर हल्दी की गांठ,सुपारी, दूर्वा आदि रखें। कलश को स्थापित करने के लिए उसके नीचे मिट्टी की वेदी बनाकर उसमें जौ बोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलश के ऊपरी वाली हिस्से में पवित्र धागा बांधे
- कलश के मुख पर एक नारियल रखें।
- मंत्रों का जाप करें।
- कलश को फूल,फल और धूप अर्पित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed