Bhai Dooj 2021: भाई दूज का त्योहार आज, भाई बहन को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को, भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व भाई दूज मनाया जाता है। इस बार भाई दूज का त्योहार 06 नवंबर 2021 दिन शनिवार को मनाया जाएगा। भाई दूज को यम द्वितीया और भईया दूज के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज पर वैसे तो रक्षा बंधन की तरह ही विधि-विधान हैं लेकिन इस पर्व पर भाई अपनी विवाहित बहन (यदि बहन की शादी न हुई हो तो भी इस पर्व पर भाई का तिलक किया जाता है।) के घर जाते हैं और बहन अपने भाई का सत्कार करके तिलक करती है व भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई भी इस पावन पर्व पर बहन के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेते हैं। यह पर्व भाई-बहन बहन के प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन भाई बहनों को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
भाई दूज पर इन बातों का रखें ध्यान न करें ये काम
- भाई दूज पर बहन के आतिथ्य को स्वीकार करके उसके घर अवश्य जाना चाहिए। बहन के आमंत्रण को अस्वीकार नहीं करना चाहिए।
- भाई दूज पर बहन के घर जाकर भोजन करने की परंपरा है इसलिए अपने यहां भोजन नहीं करना चाहिए। भाई दूज पर बहन के यहां ही भोजन करें।
- यदि बहन के घर जाकर भोजन करना संभव न हो तो गाय के समीप भोजन करना चाहिए।
- भाई दूज के दिन भाई और बहन को एक दूसरे से नाराज नहीं होना चाहिए और भूलकर भी एक दूसरे को अपशब्द नहीं कहना चाहिए।
- भाई दूज के दिन भाई को बहन के भोजन का भूलकर भी निरादर नहीं करना चाहिए इसी तरह बहन को भी भाई के उपहार का अनादर नहीं करना चाहिए।
- मान्यता है कि भाई दूज पर तिलक करने से पहले बहन को कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।