फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Bhai Dooj 2020 know muhurat puja vidhi and religious significance

Bhai Dooj 2020: भाई दूज आज, भाई की लंबी आयु और आरोग्य के लिए इस विधि से मनाएं यह त्योहार

Mon, 16 Nov 2020 08:53 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 16 Nov 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj 2020 know muhurat puja vidhi and religious significance
भाई दूज 2020: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व भाई दूज - फोटो : सोशल मीडिया

भाई दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। हर साल यह त्योहार कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल 16 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि भाई दूज पर जो बहनें अपने भाई का कुमकुम से तिलक करती हैं उसके भाई की लंबी उम्र बढ़ती है। वहीं भाई भी अपनी बहन के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प करते हैं। जानते हैं तिलक करने की विधि और शुभ मुहूर्त... 

विज्ञापन

Bhai Dooj 2020 know muhurat puja vidhi and religious significance
भाई दूज शुभ मुहूर्त 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भाई दूज शुभ मुहूर्त 
भाईदूज पर तिलक का समय - दोपहर 01:10 बजे से 03:18 बजे तक रहेगा। 
अवधि - 2 घंटा 8 मिनट की अवधि रहेगी। 
द्वितीया तिथि आरंभ - 16 नवंबर 2020 को सुबह 07:06 बजे से। 
द्वितीया तिथि समापन - 17 नवंबर 2020 को सुबह 03:56 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhai Dooj 2020 know muhurat puja vidhi and religious significance
भाई दूज 2020: भाई के तिलक से पहले बहनें गणपति महाराज की पूजा करें। - फोटो : file photo
भाई का तिलक करने की विधि

इस दिन यम अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे, इसलिए जो बहनें शादी-शुदा हैं उनके भाइयों को अपनी बहन के घर जाना चाहिए। कुंवारी लड़कियां घर पर ही भाई का तिलक करें। इस दिन सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करते हुए पूजा अवश्य करनी चाहिए।

भाई दूज पर तिलक करने के लिए पहले थाली तैयार करें उसमें रोली, अक्षत और गोला (नारियल) रखें तत्पश्चात भाई का तिलक करें और गोला भाई को दे दें। प्रेमपूर्वक अपने भाई को मनपसंद का भोजन करवाएं। उसके बाद भाइयों को भी अपनी बहन से आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्हें भेंट स्वरूप कुछ देना चाहिए। 

विज्ञापन

Bhai Dooj 2020 know muhurat puja vidhi and religious significance
भाई दूज 2020: इस त्योहार की पौराणिक कथा यम और उनकी बहन यमुना से जुड़ी हुई है। - फोटो : file photo
भाई दूज का धार्मिक महत्व

इस त्योहार की पौराणिक कथा यम और उनकी बहन यमुना से जुड़ी हुई है। कथा के अऩुसार यमुना के आदर-सत्कार से प्रसन्न होकर उन्होंने वरदान दिया था कि जो भी बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करके उसे भोजन करवाएगी उसके भाई को किसी प्रकार से यम का भय नहीं रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed