फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Basant Panchami 2025 Know the Shubh Yog and the benefits of this including Maha Kumbh Shahi Snan Disprj

Basant Panchami 2025: इस बसंत पंचमी के दिन है ये बड़े शुभ योग, 144 साल बाद ही फिर बनेगा ऐसा संयोग

Wed, 22 Jan 2025 04:01 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Jan 2025 04:01 PM IST
सार

Basant Panchami Subh Yog: इस दिन महाकुंभ का शाही स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में यह और ज्यादा फलदायक बन गया है। महाकुंभ 144 साल में एक बार ही आता है। ऐसे में यह संयोग भी 144 साल बाद ही आएगा। आइए बताते हैं कि इस दिन आपको क्या काम करना है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 Know the Shubh Yog and the benefits of this including Maha Kumbh Shahi Snan Disprj
बसंत पंचमी - फोटो : एक्स

विस्तार

Basant Panchami Mahakumbh Subh Yog: बसंत पंचमी जल्द ही आने वाला है। इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का शुभ पर्व मनाया जाता है। मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि, ज्ञान और विवेक की देवी माना जाता है। यही नहीं, इस दिन महाकुंभ का अमृत स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में यह और ज्यादा फलदायक बन गया है। महाकुंभ 144 साल में एक बार ही आता है। ऐसे में यह संयोग भी 144 साल बाद ही आएगा। आइए बताते हैं कि इस दिन आपको क्या काम करना है।
विज्ञापन


इस दिन कर सकते हैं अमृत स्नान
बसंत पंचमी का दिन 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। हालांकि, इसे लेकर आपको बिल्कुल भी कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 2 फरवरी को ही इसका उपवास रखा जाएगा, लेकिन अगल दिन यानी कि 3 फरवरी को शाही स्नान करके आपको ज्ञान, विद्या और शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


कब करें स्नान
अब आपको बताते हैं कि 3 फरवरी को किस शुभ मुहूर्त में आपको स्नान करना चाहिए। 3 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। ऐसा संयोग कई वर्षों बाद ही आता है। ऐसे में आप इस शुभ मुहूर्त पर स्नान कर सारे शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। अभी से इस टाइम को नोट कर लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन रहेंगे ये शुभ योग
अगर आप बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त पर पूजा करने की सोच रहे हैं तो यह शुभ समय सुबह 7 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर देर रात तक रहेगा। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक इस दिन शिव योग रहेगा। इस समय में पूजा कर के आपको शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। वहीं इस दिन सुबह पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा और उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed