फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ahoi Ashtami Puja Samagri List in Hindi What are the pooja items for worship of Ahoi Mata

Ahoi Ashtami Puja Samagri List: इन चीजों के बिना अधूरा है अहोई अष्टमी का व्रत, यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Thu, 24 Oct 2024 07:41 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 07:41 AM IST
सार

धार्मिक मान्यता है कि महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे भविष्य के लिए अहोई अष्टमी व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी को कई स्थानों पर अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Ahoi Ashtami Puja Samagri List in Hindi What are the pooja items for worship of Ahoi Mata
अहोई अष्टमी व्रत - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ahoi Ashtami Puja Samagri List: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है।धार्मिक मान्यता है कि महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे भविष्य के लिए अहोई अष्टमी व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी को कई स्थानों पर अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत का पारण तारों को अर्घ्य देकर किया जाता है।  ऐसे में आप इस दिन अपनी पूजा पूरी करने के लिए कुछ चीजों को शामिल जरूरी है, जिससे आपके व्रत में कोई बाधा न आए।  आयी जानते हैं अहोई अष्टमी की पूजा करते समय किन सामग्रियों की जरूरत है और क्या है शुभ मुहूर्त। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अहोई अष्टमी पूजन सामग्री लिस्ट 

  • अहोई माता का चित्र
  • शृंगार का सामान जैसे – काजल, बिंदी, चूड़ी, लाल चुनरी आदि
  • जल का कलश
  • गंगाजल
  • करवा
  • फूल
  • धूपबत्ती
  • दीपक
  • गाय का घी
  • रोली
  • कलावा
  • अक्षत
  • सूखा आटा (चौक के लिए)
  • गाय का दूध

अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त 

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ: 24 अक्तूबर, गुरुवार, रात्रि 01: 18 मिनट पर 
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त: 25 अक्तूबर, शुक्रवार, रात्रि 01: 58 तक 
ऐसे में अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर को किया जाएगा। 

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त:  24 अक्तूबर, गुरुवार, सायं 05:42 से सायं 06:59 मिनट तक
तारों को देखने के लिए का समय: 24 अक्तूबर, गुरुवार, सायं 06:06 मिनट तक
अहोई अष्टमी के दिन चंद्रोदय का समय: 24 अक्तूबर, रात्रि 11:55 मिनट तक

अहोई अष्टमी व्रत में इन चीजों का रखें ध्यान
अहोई अष्टमी व्रत के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है। अहोई अष्टमी पूजा में अहोई माता को शृंगार अर्पित करने के बाद आप ये सामान अपनी सास को दे सकती हैं।  इसके अलावा, आप इस सामान को मंदिर में भी दान कर सकते हैं। अहोई अष्टमी के दिन मिट्टी से जुड़ा काम जैसे बगीचे आदि का काम और नुकीली चीजों को भी इस्तेमाल न करें। साथ ही इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा करना या फिर किसी का अपमान न करें , अन्यथा आपका व्रत खंडित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed