फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Naga Chaitanya Samantha Ruth Prabhu Yashoda actress ex husband Made a Phone Call medical condition myosotis

Samantha-Naga Chaitanya: सामंथा की तबीयत के बारे में जान खुद को रोक नहीं पाए नागा चैतन्य, फोन कर पूछा हाल

Sun, 06 Nov 2022 12:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 12:59 PM IST
सार

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की लव स्टोरी से शुरू हुआ यह सफर उनके तलाक के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों अक्सर अपने काम के साथ-साथ पर्सनल कारणों से भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

विज्ञापन
Naga Chaitanya Samantha Ruth Prabhu Yashoda actress ex husband Made a Phone Call medical condition myosotis
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु फिल्मी इंडस्ट्री के उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी निजी जिंदगी किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में बनी रहती है। दोनों की लव स्टोरी से शुरू हुआ यह सफर उनके तलाक के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों अक्सर अपने काम के साथ-साथ पर्सनल कारणों से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दिनों अपनी बीमारी के बारे में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी देने के बाद सामंथा को लेकर हर कोई अपनी चिंता जता रहा है। लेकिन खास बात यह है कि अब चिंता जताने वालों की इस लिस्ट में उनके एक्स पति और अभिनेता नागा चैतन्य का नाम भी शामिल हो गया है। जो एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ले आया है। 

विज्ञापन


अपनी आगामी फिल्म 'यशोदा' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई सामंथा रुथ प्रभु ने बीते दिनों अपनी एक तस्वीर साझा करके खुलासा किया था कि वह मायोसाइटिस से जूझ रही हैं। इस खबर के बाद से सामंथा के चाहने वालों के साथ-साथ उनके करीबी परेशान हो गए थे। लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि उनके एक्स पति नागा चैतन्य भी सामंथा की हेल्थ को लेकर परेशान हैं और उन्होंने अभिनेत्री को कॉल कर उनका हाल चाल भी लिया है।   
विज्ञापन

Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने फिर खोले अतीत के राज, बताया लॉकडाउन में कैसे बिन बताए गायब हुए थे राजीव
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। उनकी बीमारी का पता चलने के बाद से नागा चैतन्य के साथ ही उनका परिवार भी काफी परेशान है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नागा चैतन्य ने सामंथा को कॉल करके उनकी तबीयत की जानकारी ली है। इस खबर से उनके दोनों के फैंस काफी खुश हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि दोनों के बीच सब नॉर्मल हो जाए। 
Laal Salaam: बेटी ऐश्वर्या की फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत! 'लाल सलाम' में थलाइवा निभाएंगे यह किरदार

बता दें साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। सामंथा के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस और साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सामंथा ने ड्रिप लगाए हुए अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को बताया था कि कुछ महीने पहले उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था। सामंथा ने लिखा था, 'कुछ महीने पहले मुझे मायोसाइटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति के बारे में पता चला था। मुझे लगा था कि मैं ठीक होने के बाद इसके बारे में बताऊंगी, लेकिन फिलहाल मेरी उम्मीद से ज्यादा वक्त लग रहा है। डॉक्टर्स को भरोसा है कि मैं जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी।'
Kantara: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने बताईं बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की गलतियां, बोले- पश्चिमी प्रभाव हो गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed