{"_id":"5bd9c4a0bdec2269424c0a70","slug":"the-sensitive-father-make-solution-of-a-life-decisions-from-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संवेदनशील पिता के सुलझे फैसलों से संवरता जीवन","category":{"title":"Smart Beti","title_hn":"स्मार्ट बेटी","slug":"smart-beti"}}
एक संवेदनशील पिता के सुलझे फैसलों से संवरता जीवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
ramakant mourya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में यह कहानी है एक संवेदनशील पिता के साफ दिमाग और दमदार इरादों की। रमाकांत मौर्या ने अपनी बड़ी बेटी का न केवल बाल विवाह रोका बल्कि अपनी तीनों बेटियों और दो बेटों को अच्छी शिक्षा दिलावाने के लिए हाड़तोड़ मेहनत की है।
विज्ञापन
एक छोटी दुकान और थोड़ी सी खेती के दम पर इस दम्पति ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपने गांव-समाज से आने वाले हर दबाव को झेला है। अपने पांचों बच्चों को ठीक-ठीक शिक्षा दिलावाने की जिद का कारण रमाकांत के दिमाग में एकदम साफ है। लड़का और लड़की एकसमान हैं और उन्हें शिक्षा पाने का एक सा हक है। दूसरे, बाल विवाह से लड़के और लड़की, दोनों का ही जीवन खराब होता है और आने वाली संतान का भी। स्मार्ट बेटियां अभियान के तहत काम कर रही इंटरनेट साथी पुष्पा देवी ने इस वीडियो कथा को बनाकर अमर उजाला को भेजा है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन, यूनिसेफ, फ्रेंड और जे.एम.सी. के साझा अभियान स्मार्ट बेटियां के तहत श्रावस्ती और बलरामपुर जिले की 150 किशोरियों-लड़कियों को अपने मोबाइल फोन से बाल विवाह के खिलाफ काम करने वालों की ऐसी ही सच्ची और प्रेरक कहानियां बनाने का संक्षिप्त प्रशिक्षण दिया गया है। इन स्मार्ट बेटियों की भेजी कहानियों को ही हम यहां आपके सामने पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन