{"_id":"69ceb5adc3dea6a07a03dd27","slug":"newly-married-woman-found-with-lover-in-kairana-yamunanagar-police-take-both-into-custody-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कैराना में नवविवाहिता प्रेमी के साथ मिली, यमुनानगर पुलिस दोनों को साथ ले गई","category":{"title":"Short Videos","title_hn":"शॉर्ट वीडियो","slug":"short-videos"}}
Shamli: कैराना में नवविवाहिता प्रेमी के साथ मिली, यमुनानगर पुलिस दोनों को साथ ले गई
Fri, 03 Apr 2026 12:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:04 AM IST
सार
शामली के कैराना में एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ खाली मकान में मिली। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। बाद में यमुनानगर की पुलिस पहुंची और दोनों को अपने साथ हरियाणा ले गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शामली के कैराना कस्बे में एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ खाली पड़े मकान में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बाद में हरियाणा के यमुनानगर जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई।
खाली मकान में रह रहे थे दोनों
बुधवार रात नगर के एक खाली पड़े मकान में एक विवाहिता और एक युवक के रहने की सूचना मकान मालिक को मिली। इसके बाद मकान मालिक मौके पर पहुंचा और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए।
यह भी पढ़ें: जाटों का महासंग्राम: चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, रालोद नेताओं की चेतावनी-माफी मांगे जाट संसद

दो महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि विवाहिता पानीपत की रहने वाली है। करीब दो महीने पहले उसकी शादी हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना बुढ़िया क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। बताया गया कि पानीपत में ही विवाहिता की मुलाकात अपनी बहन के घर रह रहे बागपत जिले के थाना दोघट निवासी समद से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद हुई कार्रवाई
23 मार्च को विवाहिता अचानक लापता हो गई थी। इस मामले में उसके पति ने थाना बुढ़िया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर थाना बुढ़िया के पीएसआई रणदीप सिंह और महिला एएसआई अमिता कैराना कोतवाली पहुंचे। हरियाणा पुलिस ने बताया कि उनके थाने में पहले से रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद हरियाणा पुलिस विवाहिता और उसके प्रेमी को अपने साथ यमुनानगर ले गई।