फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun graphic Era Hospital Claim For the first time in India successful delivery of a rare nature

दावा: देश में पहली बार दुर्लभ प्रवृत्ति का सफल प्रसव कराया, बच्चेदानी से 20 गांठें निकाल किया ऑपरेशन

Sun, 05 Apr 2026 08:27 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 05 Apr 2026 08:27 PM IST
सार

महिला को कुछ दिन पहले भर्ती किया गया था। गर्भावस्था के दौरान बच्चेदानी में गांठें होने की बात पता चल गई थी। ऑपरेशन में इसके लिए नई तकनीकी अपनाई गई। सर्जरी को फास्ट कर रक्तस्राव कम कर दिया गया।  

विज्ञापन
Dehradun graphic Era Hospital Claim For the first time in India successful delivery of a rare nature
दुर्लभ प्रवृत्ति का सफल प्रसव कराया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्राफिक एरा अस्पताल में एक ऐसी महिला का सफल प्रसव हुआ है जिसकी बच्चेदानी में करीब 20 गांठें थीं। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि देश में इस तरह के ऑपरेशन में पहली बार सफलता मिली है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दिव्या मिश्रा के मुताबिक 34 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले भर्ती किया गया था। गर्भावस्था के दौरान बच्चेदानी में गांठें होने की बात पता चल गई थी। प्रसव से पहले गांठों को निकालना जरूरी था।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में अधिक रक्तस्राव का खतरा था। इससे जच्चा-बच्चा की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी। ऑपरेशन थियेटर में इसके लिए नई तकनीकी अपनाई गई। सर्जरी को फास्ट कर रक्तस्राव कम कर दिया गया। जच्चा-बच्चा को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun:  पहली बार मोहंड में जलीय जीव के जीवाश्म मिला, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने किया अध्ययन

उन्होंने बताया कि देश में ऐसा कोई केस पहले कभी रिपोर्ट नहीं किया गया है। विश्व में यह अपनी तरह का दूसरा मामला है। इससे पहले नाइजीरिया में एक मामला दर्ज किया गया था। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इस कामयाबी पर डॉ. दिव्या मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि ग्राफिक एरा अस्पताल में देश की नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed