फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 poster war against bjp mp candidate hamirpur anurag thakur

भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के खिलाफ पोस्टर वार, संपत्ति पर उठाए सवाल

Sun, 12 May 2019 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 May 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 poster war against bjp mp candidate hamirpur anurag thakur
- फोटो : सोशल मीडिया

जिला कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एवं पूर्व क्रिकेटर प्रवीण शर्मा ने हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दी है। ज्वालाजी के रहने वाले प्रवीण शर्मा ने सार्वजनिक स्थानों पर अनुराग ठाकुर के खिलाफ पोस्टर चिपकाए हैं। प्रवीण शर्मा इससे पूर्व एचपीसीए को कानूनी नोटिस भी भेज चुके हैं।

विज्ञापन


वह प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को एचपीसीए का लाभ न मिलने से नाराज हैं। सोशल मीडिया पर भी यह पोस्टर वायरल हो रहा है। अनुराग ठाकुर के खिलाफ जारी इस पोस्टर का शीर्षक है- पूछता हिमाचल अनुराग ठाकुर कैसे बने एचपीसीए से धनकुबेर? इस पोस्टर के माध्यम से प्रवीण ने अनुराग ठाकुर से 11 सवालों का जवाब जनता को देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि लोकसभा चुनाव के नामांकन पत्र में बताई गई करोड़ों की संपत्ति का साधन क्या है? बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों पर एचपीसीए मेहरबान क्यों? एचपीसीए सोसायटी एक्ट 1860 में पंजीकृत है, लेकिन अब इसे कंपनी बनाकर प्रदेश के 12 जिलों की क्रिकेट एसोसिएशन के साथ धोखा क्यों? अनुराग ठाकुर एचपीसीए के आजीवन महानिदेशक बन बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

lok sabha election 2019 poster war against bjp mp candidate hamirpur anurag thakur

जबकि नियमों के मुताबिक एसोसिएशन का कोई भी सदस्य भविष्य में अध्यक्ष और सचिव बन सकता है। बीसीसीआई से प्रतिवर्ष क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए करीब 25 से 30 करोड़ मिलते हैं। अनुराग ठाकुर 20 सालों से एचपीसीए को मिले करोड़ों रुपये का हिसाब जनता को दें। अनुराग के नजदीकी संबंधी विक्रम राठौर को कोचिंग निदेशक के पद पर सालाना लाखों रुपये का पैकेज एचपीसीए से दिया जा रहा है।

जबकि अन्य कोच को महज कुछ हजार ही दिए जा रहे हैं। अनुराग बताएं कि रणजी में अभी तक बाहरी राज्यों से कितने खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया और उन्हें कितनी मैच फीस दी। वर्ष 2002 से 2018 तक प्रदेश के 12 जिलों के क्रिकेट संघों को एचपीसीए से कितना पैसा दिया गया। धर्मशाला में एचपीसीए के होटल पवेलियन पर कितना पैसा खर्च हुआ। बिलासपुर लुहणू में निर्मित क्रिकेट मैदान के निर्माण में ठेकेदार द्वारा लगाए गए घूसखोरी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को एचपीसीए का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदेश की प्रतिभाओं को तराशने के बजाय बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को मौका देकर प्रदेश के युवाओं का हक छीना जा रहा है। उधर, इस बारे में जब सांसद अनुराग ठाकुर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed