{"_id":"5cd51b30bdec2207897f192d","slug":"ins-virat-controversy-and-rajiv-gandhi-retired-navy-officer-revealed-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजीव के INS विराट पर जाने का सच आया सामने, उस दिन ड्यूटी पर तैनात अफसर का बड़ा खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव के INS विराट पर जाने का सच आया सामने, उस दिन ड्यूटी पर तैनात अफसर का बड़ा खुलासा
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 May 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सेवानिवृत्त चीफ ईटी (इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन) ऑफिसर राजेश सिंह राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजीव गांधी पर दिए बयान पर घमासान मचा हुआ है। आईएनएस विराट में शामिल टीम के सदस्य और उस दिन ड्यूटी पर तैनात सेवानिवृत्त चीफ ईटी (इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन) ऑफिसर राजेश सिंह राणा ने बताया कि वर्ष 1987 में विमान वाहक आईएनएस विराट के भारतीय नौसेना में शामिल होने के बाद उसका अभ्यास चल रहा था।
2 of 5
INS Viraat
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान आईएनएस को कई जगह ले जाया जा रहा था। लक्षद्वीप में आईएनएस विराट को ले जाया गया तो वहां तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपने परिवार और अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ छुट्टियां बिता रहे थे। इस दौरान एक दिन राजीव गांधी आईएनएस विराट में आए थे और अपने परिवार के साथ एक रात काटी थी।
3 of 5
sonia rajiv gandhi
इस दौरान पूर्व पीएम के ससुराल पक्ष के लोग नहीं थे। न ही अमिताभ बच्चन आईएनएस में गए थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जहां भी जा रहे थे कई उच्च अधिकारी गतिविधियों को देखने के लिए आ रहे थे। अमर उजाला से बातचीत में सेवानिवृत्त राजेश सिंह राणा ने बताया कि यह एक संयोग था कि लक्षद्वीप में राजीव गांधी छुट्टियां मना रहे थे और आईएनएस विराट अभ्यास के दौरान वहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नरेन्द्र मोदी-राजीव गांधी
आईएनएस विराट का लक्षद्वीप में पहुंचने की बात राजीव गांधी को पता चली तो वह भी एक दिन उसमें रहने के लिए आए थे। इसके अंदर होने वाली गतिविधियों को जाना। राजेश सिंह राणा ने साल 1977 से 1992 तक जल सेना में सेवाएं दीं, जबकि जल सेना से ईटी (इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन) ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। साल 1987 में आईएनएस विराट भारत लाने वाली जल सेना के दल का राजेश सिंह राणा सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए राजीव गांधी पर ससुराल के लोगों के साथ आईएनएस विराट में दस दिन छुट्टियां बिताने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि राजीव गांधी अपने ससुराल के लोगों के साथ आईएनएस विराट युद्धपोत पर 10 दिन तक छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। यह लोग 10 दिन तक एक द्वीप पर रहे और पूरा अमला उनकी सुरक्षा में तैनात रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।