फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में ये हैं हॉट डेस्टिनेशन, रोजाना पहुंच रहे हैं 10 हजार से अधिक सैलानी

Sun, 09 Jun 2019 02:26 PM IST
शिमला ब्यूरो विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
jakhoo temple is hot destination for tourist in shimla
- फोटो : अमर उजाला

समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर का जाखू मंदिर सैलानियों के लिए हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। शिमला आने वाला हर टूरिस्ट जाखू मंदिर पहुंच रहा है। टूरिस्ट सीजन के चलते इन दिनों रोजाना करीब 10 हजार सैलानी जाखू पहुंच रहे हैं। मंगलवार और रविवार को यह आंकड़ा और भी बढ़ जाता है। जाखू मंदिर में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति शिमला की पहचान बन चुकी है। शहर के प्रवेशद्वार तारादेवी से भी यह मूर्ति साफ दिख जाती है। इसके बाद हर सैलानी जाखू मंदिर पहुंचना चाहता है। रोजाना करीब 200 से 250 टैक्सियां और प्राइवेट कारें जाखू मंदिर पहुंच रही हैं। इस कारण जाखू की दो पार्किंगें हमेशा पैक रहती हैं।

jakhoo temple is hot destination for tourist in shimla
- फोटो : अमर उजाला

रोप-वे और एचआरटीसी टैक्सी से भी सैकड़ों लोग रोजाना जाखू पहुंच रहे हैं। हर महीने ज्येष्ठ मंगलवार और हर हफ्ते रविवार को स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में जाखू पहुंचते हैं। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि जाखू की सड़क संकरी होने से टूरिस्ट लोकल टैक्सियों में जाखू पहुंच रहे हैं। शिमला आने वाला हर टूरिस्ट जाखू पहुंचना चाहता है। मंकी गॉड को देखने और ट्रेकिंग के लिए रोजाना विदेशी सैलानी भी जाखू की ओर रवाना होते हैं।

jakhoo temple is hot destination for tourist in shimla
- फोटो : अमर उजाला

एसडीएम शहरी एवं जाखू मंदिर न्यास के चेयरमैन नीरज चांदला ने कहा कि शिमला आने वाला करीब हर टूरिस्ट जाखू मंदिर जरूर आता है। समर टूरिस्ट सीजन के चलते इन दिनों रोजाना करीब दस हजार लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। मंगलवार और रविवार को स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ रहती है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि होटलों में ठहरने वाले सभी टूरिस्ट जाखू मंदिर के लिए टैक्सी की डिमांड जरूर करते हैं। टूरिस्ट एडवांस स्टडी, अनाडेल म्यूजियम, स्टेट म्यूजियम, संकट मोचन और तारादेवी मंदिर जाना भी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jakhoo temple is hot destination for tourist in shimla

जोधा निवास से जाखू मंदिर जाने वाले रोप-वे में भी रोजाना 400 से 500 सैलानी जाखू पहुंच रहे हैं। अधिकतर सैलानी ही रोप-वे से आवाजाही कर रहे हैं। रोप-वे मैनेजर मदन शर्मा ने बताया कि टूरिस्ट सीजन के चलते जाखू जाने वाले टूरिस्टों के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
jakhoo temple is hot destination for tourist in shimla
- फोटो : अमर उजाला

जाखू के बंदरों के उत्पात से सैलानियों को परेशानी भी झेलनी पड़ती है। बंदर यहां लोगों के चश्मे, पर्स और मोबाइल तक छीन लेते हैं और लौटाते तभी हैं जब इन्हें खाने को प्रसाद दिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed