फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tax recovery formula of nainital will be used

टैक्स वसूली के लिए लगेगा नैनीताल का फॉर्मूला!

Mon, 11 Feb 2013 01:19 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Mon, 11 Feb 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
tax recovery formula of nainital will be used

शहर में किस पद्धति पर प्रॉपर्टी और हाउस टैक्स की वसूली की जाए, इसका फैसला सोमवार को नगर निगम के स्पेशल हाउस में होगा। टैक्स के मुद्दे पर पार्षद महापौर और उप महापौर के साथ चर्चा करेंगे। जनवरी में हुई मासिक बैठक में यूनिट एरिया मेथड और पुरानी टैक्स पद्धति के बीच का रास्ता निकालने और नई प्रणाली को सरल बनाने के लिए पार्षदों की कमेटी गठित की गई थी।

विज्ञापन


बीते बुधवार को कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। सोमवार को होने वाले निगम के स्पेशल हाउस में कमेटी की सिफारिशों पर विचार विमर्श किया जाएगा। नैनीताल के टैक्स पैट्रन को स्टडी कर शिमला में टैक्स वसूली का मेथड अपनाने को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


2012-13 में नगर निगम प्रॉपर्टी और हाउस टैक्स की वसूली नहीं कर सका। सरकार ने फरवरी 2012 से शहर में यूनिट एरिया मेथड लगाया है, जिसे निगम नामंजूर कर चुका है। ऐसे में निगम करीब 15 करोड़ टैक्स की राशि वसूल नहीं कर सका है। सरकारी भवनों से करीब चार करोड़ सालाना टैक्स लिया जाता है। 2012-13 में हाउस टैक्स और प्रॉपर्टी टैक्स नहीं वसूले जाने के कारण निगम की आर्थिक हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है यूनिट एरिया मेथड
यूनिट एरिया मेथड के तहत शहर को विभिन्न जोन में बांटा जाएगा। क्षेत्र, मकान की हालत, मकान का उपयोग सहित कुछ अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कैटेगिरी बनाई जाएंगी। इसके आधार पर शहर में हाउस और प्रॉपर्टी टैक्स की राशि तय की जाएगी। वर्तमान में पूरे शहर में रेंट आधार पर टैक्स की वसूली की जा रही है।

मांग चुके हैं पुरानी पद्धति पर वसूली का अधिकार
नगर निगम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पुरानी टैक्स पद्धति पर कर वसूली का अधिकार मांगा है। इसके लिए निगम के प्रतिनिधियों ने महापौर संजय चौहान की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। निगम की आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए 2012-13 में टैक्स वसूल नहीं कर पाने के चलते पेश आ रही परेशानियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवा चुके हैं।


कमेटी की सिफारिशों हाउस में चर्चा: महापौर
महापौर संजय चौहान ने बताया कि शहर में टैक्स वसूली को लेकर कौन सी पद्धति अपनाई जाए, इसे लेकर स्पेशल हाउस बुलाया गया है। टैक्स वसूली की पद्धति तय करने के लिए उपमहापौर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों पर हाउस में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed