फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   roof less buses will run in shimla

शिमला में अब दौड़ेंगी बिना छत की बसें

Tue, 12 Mar 2013 12:41 PM IST
शिमला/विश्वास भारद्वाज
शिमला/विश्वास भारद्वाज Updated Tue, 12 Mar 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
roof less buses will run in shimla

...तो तैयार हो जाइए बिना छत की बस में सफर करने के लिए। विदेशों और बड़े शहरों की तर्ज पर राजधानी शिमला की सड़कों में भी बिना छत (रूफ लेस) की बसों को उतारा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने योजना तैयार कर ली है।

विज्ञापन


15 अप्रैल से समर टूरिस्ट सीजन शुरू हो जाएगा। एचपीटीडीसी इस कोशिश में है कि इस सीजन से ही पर्यटकों को सुविधा मुहैया करवा दी जाए। कई कंपनियों से बातचीत चल रही है। एचपीटीडीसी बड़ी के बजाय छोटी बसों को उतारना चाहता है।
विज्ञापन


एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक सुभाशीष पांडा ने बताया कि इन बसों के बीओटी (बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर) आधार पर संचालन का फैसला लिया है। इन बसों को कुफरी, नालदेहरा, छराबड़ा, चैडविक फॉल और तारादेवी के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बसों में बैठकर सैलानी जहां पहाड़ों की रानी के सौंदर्य को करीब से निहार पाएंगे, वहीं फोटोग्राफी करना भी आसान हो जाएगा। इन बसों में सैलानियों की सुविधा के लिए गाइड की भी व्यवस्था रहेगी।


इसके अलावा बसों में एलसीडी स्क्रीन लगाने की योजना है। मौसम अनुकूल न रहने के कारण शहर में साल भर बसों का संचालन नहीं हो पाएगा। लेकिन ट्रायल के तौर पर इस समर टूरिस्ट सीजन के दौरान रूफ लेस बसें शहर में उतारने की तैयारी है। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान दिल्ली में रूफ लेस बसें चलाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed