फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   राजस्व अधिकारियों के दबाव में झुकी सरकार

राजस्व अधिकारियों के दबाव में झुकी सरकार

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राजस्व अधिकारी (तहसीलदार) संघ और संयुक्त ग्रामीण पटवारी और कानूनगो महासंघ की मांगें पूरी होने के आसार बन गए हैं। प्रदेश सरकार ने दोनों महासंघों के पदाधिकारियों को 21 अगस्त को बैठक के लिए बुलाया है। दोनों संघों से अलग-अलग वार्ता होगी। दोनों महासंघ अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। तहसीलदारों ने मंगलवार को पैन डाउन स्ट्राइक की। तहसीलों, सब तहसीलों में काम ठप रहा। जमीन की रजिस्ट्री, शपथ पत्र और अन्य राजस्व संबंधित कामकाज में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, पटवारियों ने भी 24 के बाद पैन डाउन हड़ताल करने का ऐलान किया, लेकिन इस बीच सरकार ने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुला लिया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं तहसीलदार महासंघ के अध्यक्ष
प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ के प्रधान नारायण चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 21 अगस्त को बैठक के लिए बुलाया है। अगर सरकार की ओर से मांगों के प्रति संतोषजनक जवाब मिलता है तो इसका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पटवारी महासंघ के अध्यक्ष
संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार ने बैठक के लिए बुलाया है। अगर बैठक के निर्णय संघ के हित में होंगे तो ठीक है, नहीं तो महासंघ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं तहसीलदारों की मांगे
- पदोन्नति कोटा 25 से बढ़ाकर 30 किया जाना
- समाहर्ता के 47 पद सृजित करना
- तहसीलदारों और नायब को वाहन सुविधा
- रजिस्ट्रेशन भत्ता बढ़ाया जाना
- नायब से तहसीलदार बनने के लिए 2 साल कार्यकाल लागू होना
पटवारियों की मांगे
- कानूनगो से नायब तहसीलदार के लिए शत प्रतिशत पदोन्नति देना
- चार क्षेत्रीय पटवार वृत्तों पर एक कानूनगो वृत्त का सृजन
- नए उपमंडल, तहसीलों में पदों का सृजन
- अनुबंध पटवारियों को सभी भत्ते दिया जाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed