{"_id":"132-55762","slug":"Shimla-55762-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों का मास्टर प्लान बनेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों का मास्टर प्लान बनेगा
Shimla
Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश में सड़कों की दशा सुधारने को मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। 40 साल पुरानी सड़कों की टारिंग उखाड़ी जाएगी। इन्हें नए सिरे से तैयार करने की योजना है। इसके अलावा हादसों को रोकने के लिए सड़क के किनारे लगाए गए पैरापिट को हटाकर यहां क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। वर्तमान में इन बैरियरों को राज्य मार्ग में लगाया जा रहा है। इसके बाद संपर्क सड़कों पर भी ये योजना सिरे चढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी लोक निर्माण विभाग को डैमेज हो रही सड़कों की दशा सुधारने और खराब सड़कों के बेस को फिर से तैयार कर मजबूत करने को कहा है।
प्रदेश की सड़कें 9 टन पास हैं। यानी, इन सड़कों पर नौ टन से ज्यादा भार वाले वाहन नहीं चल सकते हैं, लेकिन सड़कों में इससे ज्यादा भार वाले वाहन दौड़ रहे हैं। इससे सड़कें लगातार बैठ रही हैं। ऐसी कई सड़कें हैं, जो एक ओर से बिल्कुल बैठ गई हैं। सड़कों पर बिछाया गया गटका मिट्टी बन चुका है।
टारिंग करने में आती है दिक्कतें
कांट्रेक्टर यूनियन के महासचिव सतीश कुमार बिज ने बताया कि सड़कों का बेस ठीक नहीं है। टारिंग में दरारें आ रही हैं। जब तक बेसमेंट ठीक नहीं होगा, टारिंग करने में दिक्कतें आती रहेंगी। सड़कों पर निर्धारित नियमों से ज्यादा भार वाले वाहन दौड़ रहे हैं, जिससे सड़कों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
वहीं, लोक निर्माण विभाग के ईएनसी नरेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में जहां सड़कें बैठ रही हैं, उन्हें उखाड़कर फिर से गटका बिछाया जाएगा। इसका प्लान तैयार किया जा रहा है।