{"_id":"132-55709","slug":"Shimla-55709-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"251 सड़कें अवरुद्ध, 30 करोड़ का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
251 सड़कें अवरुद्ध, 30 करोड़ का नुकसान
Shimla
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश से पुलों और सड़कों को 30 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने 14 और 15 अगस्त दो दिन हुई बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया है। इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलों और सैकड़ों सड़कों को हुआ नुकसान शामिल है। शनिवार को प्रदेश भर में 484 से अधिक राष्ट्रीय, राज्य और संपर्क मार्ग बंद हुए। जिसमें से शाम तक 233 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया था। जबकि 251 सड़कें अभी भी अवरुद्ध है। हमीरपुर का जाहू पुल पानी में बह गया, जबकि भौंट-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ढिंढवी पुल में दरार आने से आवाजाही के लिए इसे बंद कर दिया है। मंडी के कटौला पराशर मार्ग पर बना पुल भी पानी के तेज बहाव से बहने से लोक निर्माण विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों से भी पुलों को नुकसान पहुंचा है। विभाग ने पुलों के अलावा सड़कों के टूटने, बहने और मलबा गिरने से हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया है। इसके अलावा जिला प्रशासन, कृषि, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभागों सहित अन्य संबंधित विभाग भी बारिश से हुए नुकसान के आंकड़े जुटाने में लए हुए हैं।
कोट्स
लोक निर्माण विभाग के एससी वर्क्स अजय गर्ग ने बताया कि बारिश के कारण अवरुद्ध हुई 484 सड़कों में से 233 सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य सड़कों पर भी शीघ्र यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
विज्ञापन
कोट्स
लोक निर्माण विभाग के एससी वर्क्स अजय गर्ग ने बताया कि बारिश के कारण अवरुद्ध हुई 484 सड़कों में से 233 सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य सड़कों पर भी शीघ्र यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
विज्ञापन