फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पहली से चैक होंगे सेकेंड सेमेस्टर के पेपर

पहली से चैक होंगे सेकेंड सेमेस्टर के पेपर

Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश विवि रूसा प्रथम सत्र का परीक्षा परिणाम तैयार करने के साथ ही एक सितंबर से दूसरे सत्र की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य शुरू करेगा। प्रदेश के 23 कॉलेजों में स्थापित मूल्यांकन केंद्रों पर एक सितंबर से यह कार्य शुरू होगा। एक सप्ताह में उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विवि की छह अगस्त को हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक में लिए फैसले और एचपीयू के दिशा-निर्देशों के मुताबिक यह निर्णय लिया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र उत्तर पुस्तिकाएं भिजवाने से पूर्व हर तरह के विवादित या फिर अधूरी प्रक्रिया वाले मामलों को सेटल करवाना होगा।
विज्ञापन

रोलनंबर जेनरेट करने, परीक्षा के विषय के साथ ऑनलाइन ब्योरा भेजने जैसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेजों में एक्टिविटी वीक के दौरान मूल्यांकन कार्य होना है। इसमें कॉलेजों से शिक्षक तैनात किए जाएंगे। हालांकि, कॉलेजों ने भी पहले सत्र का परिणाम तैयार करने में आई दिक्कतों को देखते हुए दूसरे सत्र में अपीयर छात्रों का ब्योरा और इससे संबंधित ऑनलाइन रिकॉर्ड भेज दिया है। इससे विवि को उम्मीद है कि दूसरे सत्र का परिणाम जल्द तैयार कर घोषित किया जाएगा। दूसरे सत्र की परीक्षा में प्रदेश के 119 से अधिक कॉलेजों में तीस हजार से अधिक छात्र बैठे थे।
विज्ञापन

---
आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे : कौशल
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि हाई पॉवर कमेटी के फैसले के मुताबिक एक सितंबर से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार केंद्र अधीक्षक और कॉलेज उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्र भेजने से पूर्व खामियों को दूर करेंगे। कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट को तैयार करने और भेजने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सितंबर के पहले हफ्ते में एक्टिविटी वीक
तय शेड्यूल के मुताबिक एक सितंबर से एक सप्ताह तक कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल आयोजन जैसी अन्य गतिविधियां होंगी। इस दौरान कॉलेज शिक्षकों को मूल्यांकन की आवश्यक ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed