फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   24 घंटे के भीतर 20 करोड़ का नुकसान

24 घंटे के भीतर 20 करोड़ का नुकसान

Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में बीते 24 घंटे में हुए मूसलाधार बारिश से सरकार को 20.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सड़कें और पुल बह गए हैं, कई जिलों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आने वाली है। जिला हमीरपुर में सबसे ज्यादा नुकसान आंका गया है। यहां 8.43 करोड़ रुपये की तबाही हुई है। लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन में 130 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। जिनको तुरंत खोलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्रदेश में 260 सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि 91 सड़कों को तुरंत खोला जाएगा जबकि 84 सड़कें 15 अगस्त शाम तक यातायात के लिए बहाल हो सकती हैं, जबकि 85 सड़कों को खोलने के लिए समय लगेगा।
विज्ञापन


किस जिले में कितनी सड़कें बंद

जोन सड़कें
मंडी 130
हमीरपुर 105
शिमला 17
कांगड़ा 8
कहा कितना नुकसान
जोन नुकसान (करोड़ में)
शिमला 4.28
मंडी 2.1
हमीरपुर 8.43
कांगड़ा 4.77
एनएच 50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed