{"_id":"132-54724","slug":"Shimla-54724-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएसएचएस में नए कोर्सों पर संशय!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएसएचएस में नए कोर्सों पर संशय!
Shimla
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएसएचएस) में इस बार भी चार कोर्सों में ही प्रवेश होगा। नए कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। यूजीसी की मंजूरी से संस्थान में चल रहे पीजी कोर्स एमएससी पर्यावरण विज्ञान और एमबीए ग्रामीण विकास कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक और विवि के प्रति-कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इन दो कोर्सों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 23 जुलाई को एमएससी पर्यावरण विज्ञान की सब्सिडाइज्ड 10 और नॉन सब्सिडाइज्ड बीस सीटों के लिए संस्थान में काउंसलिंग होगी। एमबीए ग्रामीण विकास पीजी कोर्स के लिए चार अगस्त को सब्सिडाइज्ड की 15 सीटों और 5 अगस्त को नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। आपदा प्रबंधन की 75 सीटों, पहाड़ी मीनियेचर के लिए आवेदन की प्रक्रिया हालांकि पूरी कर ली गई है, मगर इसकी काउंसलिंग की तिथि अभी तक संस्थान ने तय नहीं की है। नए सत्र से ही हिंदी पत्रकारिता, स्ट्रेटेजिक डिफेंस स्टडीज और एमए आर्कियोलॉजी सहित एमए पब्लिक हेल्थ नए कोर्स के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है, मगर अभी इसेे फैकल्टी और अकादमिक काउंसिल से मंजूरी नहीं मिली है।
---
नए कोर्स शुरू करने के प्रयास
प्रति कुलपति और एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) के कार्यवाहक निदेशक प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दो कोर्सों की काउंसलिंग तिथि तय हो चुकी हैं। नए कोर्सों को भी इसी सत्र से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
---
नए कोर्स शुरू करने के प्रयास
प्रति कुलपति और एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) के कार्यवाहक निदेशक प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दो कोर्सों की काउंसलिंग तिथि तय हो चुकी हैं। नए कोर्सों को भी इसी सत्र से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन