{"_id":"132-53958","slug":"Shimla-53958-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 561.394 करोड़ के औद्योगिक प्रस्ताव स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 561.394 करोड़ के औद्योगिक प्रस्ताव स्वीकृत
Shimla
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित करने के लिए छह नए प्रस्ताव स्वीकृत किये गए। बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें 561.394 करोड़ के औद्योगिक प्रस्ताव पास किए गए। इससे नई औद्योगिक इकाइयों में 1668 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।
प्राधिकरण केस्वीकृत प्रस्तावों में मै. नार्थ इंडिया डिस्टीलर्स एंड बाटलर्स का 810.07 लाख रुपये का प्रस्ताव शामिल है, जिससे 66 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां इंडियन मेड विदेशी शराब एवं देशी शराब बनाई जाएगी। मै. माधव एग्रो प्रोड्क्टस प्राईवेट लिमिटेड का 3860.12 लाख रुपये का 23 व्यक्तियों को रोजगार की क्षमता वाला प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। एकीकृत नियंत्रित वातावरण शीत भंडारण स्थापित किए जाएंगे। मै. एरोमाट्रिक्स फ्लोरा प्राइवेट लिमिटेड का 1120.86 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। फल इकाइयों के लिए ग्रेडिंग, सार्टिंग तथा वेयर हाउसिंग (शीत भंडारण) का कार्य होगा। यहां 35 लोगों को रोजगार देने की क्षमता होगी। मै. ऑरो टैक्सटाईल की द्वितीय इकाई जो वर्द्धमान टैक्सटाईल लिमिटेड की इकाई है, इसमें 22858 लाख रुपये के निवेश से 392 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और प्रिटिड एवं प्रोसेस्ड फैबरिक का निर्माण होगा। मै. महावीर स्पीनिंग मिल्स (टैक्सटाइल्स डिवीजन) (यूनिट 2) ( वर्द्धमान टैक्सटाईल लिमिटेड की इकाई) के 33028 लाख रुपये के निवेश के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। यहां 860 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने की क्षमता होगी और ग्रीज फैबरिक का निर्माण होगा। विस्तार/संशोधित प्रस्तावों में मै. बैट्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड का 1080 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। यहां प्लास्टिक लेमिनेटिड टियूब्स का उत्पादन किया जाएगा और प्लास्टिक लेमिनेटिड एल्युमिनियम फौइल्स की प्रिंटिंग होगी। इस इकाई में 40 लोगों को रोजगार मिलेगा। मै. एलोफिक इडस्ट्रीज़ के 1395 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यहां 56 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा और आटो फिल्टर का उत्पादन किया जाएगा।
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.सी फारका, प्रधान सचिव वन तरुण श्रीधर, प्रधान सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी, प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान, सचिव शहरी विकास आरडी नजीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।