{"_id":"132-53845","slug":"Shimla-53845-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र छुड़ाएगा इराक में फंसे युवाओं को : धूमल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र छुड़ाएगा इराक में फंसे युवाओं को : धूमल
Shimla
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस की ओर से इराक में तीन हिमाचलियों सहित 40 भारतीयों को बंदी बनाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। इस घटना को क्रूरतम बताते हुए प्रो. धूमल ने बंदी भारतीयों और प्रदेशवासियों की सुरक्षा के प्रति गहरी चिंता प्रकट की हैै। बंदी बनाए गए युवकाें के परिवारों को ढांढस बंधाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारत सरकार उच्च प्राथमिकता के आधार पर इस मामले को हल करवाने में लगी हुई है। उन्होंने आशा जताई है कि केंद्र सरकार के प्रयासों से बंदी युवकों की जल्द स्वदेश वापसी होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी इराक में बंदी बनाए गए हिमाचली युवकों पर गहरी चिंता प्रकट की है।
विज्ञापन