{"_id":"132-52882","slug":"Shimla-52882-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव निपटते ही प्रशासनिक फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव निपटते ही प्रशासनिक फेरबदल
Shimla
Updated Sat, 24 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल सरकार ने लोकसभा चुनाव से निपटते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जारी आदेशों के अनुसार विदेश ट्रेनिंग से लौटे आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा को सामान्य प्रशासन विभाग का जिम्मा दिया गया है। वह पिछले साल इसी पद से ट्रेनिंग पर गए थे। जीएडी देख रहे आरडी नजीम को रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं और शहरी विकास, टीसीपी ओर हाउसिंग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ये विभाग पहले आयुर्वेद सचिव संजय गुप्ता के पास थे। विशेष सचिव वित्त डा. अमनदीप गर्ग को निदेशक ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
इसके अलावा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के पांच अफसरों का भी सरकार ने तबादला किया है। डीएफओ शहरी अनीष शर्मा को वन मुख्यालय में तैनाती दी गई है। जबकि, वन मुख्यालय में तैनात रमन शर्मा को डीएफओ शहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एपीसीसीएफ स्वां प्रोजेक्ट में तैनात टीडी शर्मा को एपीसीसीएफ वर्किंग प्लान मंडी में भेजा गया है। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव डा. सुरेश को स्वां का चार्ज दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव का चार्ज मुख्य वन संरक्षक धर्मशाला को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद पहली बार पांच आईएफएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। अभी बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल शेष है। एक दो दिनों में ये आदेश जारी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि करीब 6 जिलों में डीसी भी बदले जा सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान को भी पीडब्लयूडी का कार्यभार वापस दे दिया गया है।
इनसेट
डा. चंद्रेश एससी-एसटी निगम के एमडी नियुक्त
राज्य सरकार ने आईएफएस अधिकारी डा. चंद्रेश कुमार को एससी-एसटी विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। निगम का मुख्यालय सोलन में है।