फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कैबिनेट सीएम के साथ, नई शुरुआत का प्रण

कैबिनेट सीएम के साथ, नई शुरुआत का प्रण

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। लोकसभा चुनाव में मिली हार को स्वीकार करते हुए हिमाचल मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में आस्था जताई है। शनिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने लोकसभा चुनाव परिणाम पर प्रस्ताव पारित कर जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह इस बैठक में नहीं थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री से अवकाश लिया था।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल ने यह प्रस्ताव भी पारित किया कि राज्य सरकार दृढ़ता और मजबूती के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खड़ी है। प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य सरकार देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को और मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार अपनी जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों को और प्रभावशाली तरीके व उत्साह के साथ जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये टैंपरेरी फेज है। हिमाचल में कांग्रेस को पांच साल के लिए जनादेश मिला है और हम पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार नए सिरे से शुरुआत करेगी। इस बैठक के बाद राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा भी शुरू हो गई है। ये बदलाव जिलों से लेकर सचिवालय स्तर तक होगा। सरकार में यह चिंतन भी शुरू हो गया है कि सीएम आफिस में रिटायर अफसरों पर उठते सवालों और फील्ड में सरकारी योजनाओं की डिलीवरी में कमी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed