फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हिमाचल को 65 हजार पोस्टल वोट का इंतजार

हिमाचल को 65 हजार पोस्टल वोट का इंतजार

Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। निर्वाचन मशीनरी को हिमाचल प्रदेश के 65 हजार से अधिक पोस्टल वोटों का इंतजार है। मतगणना से ठीक पहले यानी 16 मई सुबह आठ बजे तक जिले स्तर पर पोस्टल बैलेट प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके जरिये भी प्रदेश के राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के चुनावी समीकरण बन और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में 65856 सर्विस मतदाता हैं, जोकि पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करते हैं। इन्हें काफी पहले ही प्रदेश भर के जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से पोस्टल बैलेट भेज दिए गए थे। अब सर्विस मतदाताओं की ओर से ये बैलेट डाक के जरिये जिले स्तर पर भेजे जाने शुरू हो चुके हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मतगणना से ठीक पहले तक ये बैलेट प्राप्त किए जा सकते हैं। ऐसे में इनकी गणना हो जाएगी, लेकिन अगर मतगणना शुरू होने के बाद कोई मत प्राप्त होता है तो उसकी गणना नहीं की जाती है। प्रदेश के कांगड़ा संसदीय सीट पर सबसे अधिक सर्विस मतदाता हैं, जबकि सबसे कम सर्विस वोटर शिमला सीट पर है। ऐसे में इन मतदाताओं की भी चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
विज्ञापन

-
कहां पर कितने मतदाता
संसदीय क्षेत्र सर्विस मतदाता
कांगड़ा 24737
मंडी 9919
हमीरपुर 22865
शिमला 8335
कुल 65856
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed