{"_id":"132-52112","slug":"Shimla-52112-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने पति के साथ मिल मार डाला भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने पति के साथ मिल मार डाला भाई
Shimla
Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। बहन ने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर भाई को मौत के घाट उतार दिया। आनी के दलाश में वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद शव को खेतों में फेंका दिया गया। शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपियों को च्वाई के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली के सिर पर गहरे घाव हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मृतक अपने जीजा, बहन और एक दोस्त के साथ मिलकर मजदूरी का कार्य करता था, लेकिन कुछ समय से वह उनसे अलग होकर कार्य कर रहा था। पुलिस ने जब उसकी बहन, जीजा तथा दोस्त के कमरे में जाकर पूछताछ करने पहुंची, तो तीनों गायब थे। तीनों आरोपियों को च्वाई के पास जंगलों से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में मृतक के जीजा हरी ने बताया कि शाम के समय उन्होंने अपने साले नारायण को कमरे में बुलाया और उसे शराब पिलाई। इसी दौरान किसी बात को लेकर जीजा और साले में कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक पहुंची। हरी उसकी पत्नी गीता और एक दोस्त किशन ने नारायण को मौत के घाट उतार दिया। शव को खेतों में फेंक दिया। डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामला दर्जकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।