फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कुठार में सबसे अधिक, का में सबसे कम वोटर

कुठार में सबसे अधिक, का में सबसे कम वोटर

Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए सात मई को होने वाले चुनाव के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से सबसे अधिक और सबसे कम मतदाता वाले मतदान बूथों की पहचान कर ली गई है। कुल्लू के बंजार बूथ ऐसा है, जहां पर 20 किलोमीटर पैदल चलकर वोटरों को मतदान करना होगा। इसके अलावा लाहौल स्पीति के हिक्किम की एक बार फिर सबसे ऊंचाई के बूथ बनने की बादशाहत कायम है। जबकि, शिमला जिले के संदौर सबसे कम ऊंचाई वाला मतदान बूथ है। प्रदेश के सभी जिलों से मंगाई गई रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को यह सूची फाइनल की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूची के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कागजी स्तर पर सभी काम पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

-
सबसे अधिक मतदाता -- कांगड़ा के 30 कुठार बूथ पर -- 1459 वोटर
सबसे कम मतदाता -- किन्नौर के ‘का’ बूथ पर --- 17 वोटर
सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान बूथ -- हिक्किम - 14567 फीट पर -- 373 वोटर
सबसे कम ऊंचाई वाला मतदान बूथ --- संदौर -- 480 फीट पर --- 124 वोटर
टापू पर मतदाता --- 98 सठ कुठेड़ ---- 93 वोटर (फतेहपुर कांगड़ा)
-
यहां चलना होगा 20 किमी पैदल
कुल्लू के बंजार ऐसा मतदान बूथ है, जहां के वोटरों को 20 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान करना होगा। पूरे प्रदेश में ऐसा कोई बूथ नहीं हैं, जहां की मतदाताओं को इतनी लंबी दूरी तय करके वोटर करना पड़े। इस बूथ पर वोटरों की संख्या महज 68 है।
विज्ञापन

-
अंतिम खेप किलांग में पहुंचाया चुनाव सामग्री
हेलिकाप्टर की ओर से अंतिम खेप लाहौल स्पीति के किलांग में चुनाव सामग्री पहुंचाई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने यह सामग्री लेकर बुधवार को सुबह ही हेलिकाप्टर रवाना होगा। अब बड़ा भंगाल और शिमला जिले की कुछ पोलिंग पार्टियों को लेकर हेलीकाप्टर छह मई को रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed