{"_id":"132-51404","slug":"Shimla-51404-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन से विकास की बात कर रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन से विकास की बात कर रही कांग्रेस
Shimla
Updated Tue, 15 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के विकास के नाम पर वोट की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि वह कौन सा विकास है, जिसके नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता विकास के नाम पर वोट देने की बात कर रहा है। प्रेस बयान में पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का विकास जनता ने देख लिया है। सड़कों पर गड्ढों का विकास, सस्ते राशन के अभाव का विकास, कर्मचारियों के थोक तबादलों का विकास और गैस सिलेंडर 450 रुपये से सीधा 1300 रुपये का होने के कारण इसके रेट में विकास। यदि कांग्रेस पार्टी का यही विकास है तो कांग्रेस को कितने वोट मिलेंगे, ये सब जानते हैं।
भाजपा ने कहा कि हिमाचल में सरकार ने कर्ज लेने में विकास किया है। एक वर्ष में 4 हजार करोड़ का लोन लेना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। भविष्य में और उधार लेने की योजना है। पार्टी ने कहा कि अब कांग्रेस विकास का नाम लेती है तो जनता के मन में डर बैठने लगता है कि अब कौन सा नया विकास होने वाला है।