{"_id":"132-51403","slug":"Shimla-51403-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के समय गणवेश में रहें कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के समय गणवेश में रहें कार्यकर्ता
Shimla
Updated Tue, 15 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक इंद्रदत्त लखनपाल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों के नामांकन के दिन भारी संख्या में सेवादल के गणदेश में मौजूद होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। मुख्य संगठक एवं मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने कांग्रेस सेवादल के सभी प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों तथा सदस्यों को निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करें। कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए सेवादल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी और अधिक बढ़ जाती है। भाजपा सहित कई दल राजनीतिक स्वार्थ को प्रचार में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। सत्ता प्राप्ति के लिए जनता को लुभावने सपने दिखा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि वे मतदान केंद्र तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा केंद्र एवं हिमाचल सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करें। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सचिव परमदेव शर्मा ने दी है।
विज्ञापन