फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   धूमल ने फिर पूछा, कहां हैं 10 हजार करोड़?

धूमल ने फिर पूछा, कहां हैं 10 हजार करोड़?

Wed, 09 Apr 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 09 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा है कि वह बताएं कि 10 हजार करोड़ रुपये का क्या हुआ? धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को याद दिलाया है कि नवंबर, 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी रैलियों में उन्होंने कहा था कि धूमल सरकार 2007 से 2012 के बीच केन्द्र सरकार से जारी 10 हजार करोड़ खर्च नहीं सकी और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर इस पैसे को विकास के लिए जारी किया जाएगा। धूमल ने कहा कि अब जबकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने हुए लगभग डेढ़ वर्ष हो गया है, तो जनता 10 हजार करोड़ की हकीकत जानना चाहती है।
विज्ञापन

इसमें से कितना धन राज्य सरकार को मिल गया और शेष कब तक मिलेगा? धूमल ने कहा कि उनकी सूचना के मुताबिक एक रुपया भी प्रदेश सरकार को अतिरिक्त प्राप्त नहीं हुआ और अपनी आदत के अनुसार कांग्रेस नेताआें ने उस वक्त सफेद झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया था। धूमल ने कहा कि उन्होंने नवंबर 2012 में एक पत्र प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी को भी लिखा था। पर उन्होंने भी इसका जवाब नहीं दिया। धूमल ने मांग की कि आज जब प्रदेश की वित्तीय स्थिति बहुत ही नाजुक है और सरकार कर्ज के सहारे चल रही है, प्रदेश के तीनों विश्वविद्यालय सरकार से वित्तीय अनुदान की गुहार लगा रहे हैं, हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को महीनों से पेंशन नहीं मिल रही। विवि के पेंशनरों को पेंशन के लिए कोर्ट जाना पड़ रहा है। होम गार्ड्स को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार से 10 हजार करोड़ रुपये रिलीज करवाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed