फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आज से लगेगी उत्तराखंड की दौड़

आज से लगेगी उत्तराखंड की दौड़

Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। वन भूमि से संबंधित मामले निपटाने को आज से उत्तराखंड की दौड़ लगने वाली है। एक अप्रैल से प्रदेश के 40 हेक्टेयर तक की भूमि के मामले केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से निस्तारित किए जाएंगे। इसको लेकर मंत्रालय के निर्देश पर चंडीगढ़ कार्यालय से एक हजार से अधिक फाइलें देहरादून कार्यालय भेज दी गई हैं। इसकी पुष्टि अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल अजय शर्मा ने की।
विज्ञापन

मंत्रालय ने आठ जनवरी को हिमाचल को देहरादून में खोले जाने वाले नए कार्यालय से जोड़ने के लिए आदेश जारी कर दिए थे। हालांकि, इसका वन विभाग और प्रदेश सरकार ने विरोध भी किया था। बावजूद इसके किसी स्तर पर सुनवाई नहीं की गई। हिमाचल की आवाज को मंत्रालय में दबा दिया गया। दरअसल, प्रदेश के लिहाज से चंडीगढ़ कार्यालय बेहद आसान था, लेकिन अब देहरादून में खुले नए कार्यालय से प्रदेश की ओर से पैरवी करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल अजय शर्मा ने बताया कि मंत्रालय से नया पत्र भी प्राप्त हो चुका है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि एक अप्रैल से हिमाचल को देहरादून स्थित नए कार्यालय से संपर्क करना होगा। प्रदेश में हर साल पांच हेक्टेयर तक के लगभग 100 से अधिक मामले आते हैं। इनकी पैरवी के लिए अफसरों को मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed