फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निर्वस्त्र कर विवाहिता को गाड़ी से कुचला

निर्वस्त्र कर विवाहिता को गाड़ी से कुचला

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। निर्वस्त्र करने के बाद विवाहिता को गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। ढली के सधोड़ा गांव में सनसनीखेज वारदात हुई है। इसकी पहचान चित्रा (19) निवासी गांव पलोग (ननोहग) ग्राम पंचायत नीन के तौर पर हुई है। पुलिस ने चित्रा की मौसी निर्मला सहित छह लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के बुलाया है। इनमें दो महिलाएं और एक टैक्सी चालक भी शामिल है। चित्रा का पति सुभाष नेपाली मूल का है।
विज्ञापन

रात साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक ड्राइवर ने थाना ढली में सूचना दी कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सधोड़ा के पास सड़क पर मदद के लिए चिल्लाते हुए देखी है। सुनसान और जंगल का रास्ता होने के कारण वह डर गया था और ट्रक को वहां नहीं रोक पाया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सड़क के किनारे निर्वस्त्र हालत में चित्रा का शव पड़ा हुआ था। पता चला कि चित्रा वीरवार शाम अपनी मौसी निर्मला के यहां सधोड़ा गई। यहां निर्मला रिटायर्ड एयरफोर्स आफिसर के कॉटेज में बतौर केयर टेकर काम करती है। हालांकि, निर्मला ने पुलिस को बयान दिया है कि चित्रा को रात के समय दौरे पड़े और उसने खुद अपने कपड़े उतारे हैं। पुलिस के गले से अभी यह बात नहीं उतर रही है। चित्रा की मौसी ने पुलिस को बताया कि चित्रा डेढ़ माह की बेटी के साथ कॉटेज में आई थी। रात करीब ग्यारह बजे उसे दौरे पड़ने लगे और वह खुद निर्वस्त्र हो गई और नवजात को भी निर्वस्त्र कर दिया। कॉटेज से बाहर निर्वस्त्र अपनी बेटी को लेकर भाग गई। उन्होंने पीछा किया और मोबाइल पर इसकी जानकारी चित्रा की मां को दी। चित्रा के हाथों से नवजात को तो छीन लिया लेकिन चित्रा उनके काबू से बाहर थी। उसने मशोबरा से टैक्सी चालक को कॉल कर बुलाया। टैक्सी में वह तीन महिलाएं और कॉटेज में काम करने वाले दो नौकर बैठे थे। चित्रा के कपड़े और बच्ची को लेकर वह ननोहग गांव गए जहां उसकी मां को चित्रा की बेटी और कपड़े देकर लौट आए। उन्हें सुबह ही चित्रा की मौत के बारे में पुलिस से सूचना मिली। निर्मला के इस बयान को जब पुलिस ने जांचा तो उसके साथ टैक्सी में गए अन्य लोगों के बयान अलग- अलग आने लगे। इसी आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों को धर लिया और इनसे पूछताछ चल रही है। चित्रा के शव का आईजीएमसी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। रिपोर्ट में साफ हो गया है कि चित्रा पर दो बार गाड़ी चढ़ाई गई है। आगामी जांच के लिए बिसरा रिपोर्ट फोरेंसिक लैब भेज दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मौसी निर्मला सहित छह आरोपियों को संदेह के आरोप हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed