फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 जून के बाद डिपो में नहीं बनेंगे राशन कार्ड

10 जून के बाद डिपो में नहीं बनेंगे राशन कार्ड

Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। डिपुओं में नए राशन कार्ड बनाने के लिए अब आपके पास छह दिन का वक्त है। दस जून के बाद डिपुओं में नए राशन कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। इस तिथि के बाद उपायुक्त आफिस परिसर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में खुद आकर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन

नए राशन कार्ड बनवाने के इच्छुक लोगों को एक आवेदन पत्र भरना होगा। इस फार्म के साथ पुराना राशन कार्ड या जहां पहले रहते थे, वहां के राशन कार्ड से नाम कटाने का प्रमाण लगाना होगा। परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की प्रति और अन्य सदस्यों का आधार नंबर लिखना होगा। मुखिया का बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर लिखना भी अनिवार्य होगा। जिन लोगों का आधार नंबर अभी नहीं आया है, वे पंजीकरण की रसीद इसके साथ लगा सकते हैं। सोमवार तक 24 हजार लोगों ने नए राशन कार्ड बनवा लिए हैं। हालांकि शहर में करीब 35 हजार राशन कार्ड धारक हैं। उधर, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि नए राशन कार्ड बनाने का काम बंद नहीं किया जा रहा है लेकिन दस जून के बाद डिपो में कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। कार्ड बनाने के इच्छुक लोगों को दफ्तर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed