फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पुलिस कर्मियों के फिर कटेंगे पानी कनेक्शन

पुलिस कर्मियों के फिर कटेंगे पानी कनेक्शन

Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। पुलिस लाइन कैथू में चार पुलिस कर्मियों द्वारा स्वयं जोड़े गए पानी के कनेक्शनों पर उप महापौर टिकेंद्र पंवर भड़क गए हैं। टिकेंद्र पंवर ने कहा कि चारों पुलिस कर्मियों के पानी कनेक्शन दोबारा से काटे जाएंगे। नगर निगम सदन ने पानी की टंकी ओवर फ्लो होने पर अस्थायी तौर पर कनेक्शन प्लग करने का प्रस्ताव पारित किया है। दो हजार रुपये जुर्माना राशि भी निगम सदन ने ही तय की गई है। ऐसे में अगर कोई निगम के नियमों की अवहेलना करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर निगम ने पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत पुलिस लाइन कैथू में चार पुलिस कर्मियों के कनेक्शन काटे थे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने जुर्माना चुकाने की बजाय अपने स्तर पर ही कनेक्शन जोड़ लिए। निगम के फील्ड स्टाफ ने इस बाबत रिपोर्ट भी आफिस में दे दी है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि आयुक्त अमरजीत सिंह नई दिल्ली में बैठक के लिए गए हैं। बुधवार को आयुक्त के लौटते ही इस बाबत आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि नियम सभी शहरवासियों के लिए एक समान है। किसी को भी मनमर्जी नहीं करने दी जाएगी। फिर चाहे वो पुलिस हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed