{"_id":"132-34749","slug":"Shimla-34749-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगबली के भक्त बोले, थैंक्यू ‘अमर उजाला’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगबली के भक्त बोले, थैंक्यू ‘अमर उजाला’
Shimla
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। जाखू में बजरंगबली के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए रास्ते में आने वाली बाधा को नगर निगम ने वीरवार को दूर कर दिया है। बर्फबारी के बाद इस सड़क पर भक्तजनों को चलना मुश्किल हो गया था। कहीं रास्ते में पेड़ गिरे थे तो कहीं कठोर बर्फ पर भक्तजन फिसल रहे थे। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को 31 जनवरी के अंक में ‘एमसी ने भगवान भरोसे छोड़े भक्त’ शीर्षक से मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद नगर निगम हरकत में आया और वीरवार को एक टीम बर्फ हटाने में जुट गई। इस पर बजरंगबली के भक्तों ने ‘अमर उजाला’ का थैंक्स भी किया।
इस इलाके में भक्तों को भगवान भरोसे छोड़ दिया था। शहर में सबसे अधिक बर्फबारी जाखू में हुई। यहां पेड़ गिरने के साथ भारी नुकसान हुआ। बर्फबारी के कारण रास्ते बंद थे। जाखू मंदिर के लिए पैदल रास्ता यहीं से है। रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से जाते हैं। इनमें देश विदेश से आए पर्यटक भी शामिल हैं। लेकिन बर्फबारी के कई दिन बाद भी ओकवुड से जाखू मंदिर तक रास्ते में बर्फ जमी है। बलाठेल सड़क के हालात भी बदतर हैं। नगर निगम की टीम वीरवार को बर्फ हटाती रही। शेष बची जगह से शुक्रवार को बर्फ हटाने का दावा किया जा रहा है।
------------
ऐसे कहां आती टीम
हरीश कुमार का कहना है कि जाखू मंदिर वाली सड़क से बर्फ न हट पाने के कारण भक्तजनों और पर्यटकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ‘अमर उजाला’ ने लोगों को आ रही समस्या को उठाया, इसी वजह से आज नगर निगम की टीम मौके पर आई और बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
अब उम्मीद है रास्ता साफ होगा
नरेंद्र सिंह का कहना है कि इस सड़क पर पेड़ जहां तहां गिरे हैं। इस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। कम से कम नगर निगम वहां से बर्फ हटाए, जहां से रोजाना लोगों का आना जाना है। अब उम्मीद है कि रास्ता जल्द साफ हो जाएगा।
कम से कम एमसी की नींद तो टूटी
अनिल कुमार का कहना है कि सैकड़ों भक्तजन इस रास्ते से रोज बजरंगबली के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं लेकिन रास्ते से बर्फ न हटने के कारण लोगों को काफी समस्याएं आ रही थीं। ‘अमर उजाला’ ने आम आदमी की समस्या को समझा इस कारण नगर निगम की नींद टूटी।
यहीं गिरी थी सबसे ज्यादा बर्फ
विक्की का कहना है कि पर्यटकों और भक्तजनों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर से उतरते समय बर्फ पर चलना भारी जोखिम है। शहर में यहीं पर सबसे अधिक बर्फ गिरी है। इसके साफ होने के बाद ही भक्तजन बिना डर चल सकते हैं।
--------
नहीं आने देंगे समस्या : गुप्ता
भवन एवं मार्ग शाखा अभियंता नगर निगम संजय गुप्ता ने कहा कि बर्फ हटाई जा रही है। लोगों को किसी तरह की दिक्कत पेश नहीं आने दी जाएगी।