{"_id":"132-34333","slug":"Shimla-34333-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से लोकल ट्रांसपोर्ट पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से लोकल ट्रांसपोर्ट पर ब्रेक
Shimla
Updated Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। बर्फबारी के कारण राजधानी शिमला के लोकल ट्रांसपोर्ट पर ब्रेक लग गई है। लगातार दूसरे दिन भारी बर्फबारी के चलते शिमला शहर में लोकल ट्रांसपोर्ट ठप हो गया। शुक्रवार को बसें सुबह 9 बजे के बाद चलना शुरू हुईं। सुबह के समय अधिकतर निजी आपरेटरों ने बसें नहीं चलाई। एचआरटीसी की लाल बसें भी सामान्य के मुकाबले कम संख्या में ही चलीं। शहर की सड़कों पर बर्फ जम जाने के कारण वाहनों की आवाजाही देरी से शुरू हुई। ढली-टूटीकंडी बाईपास पर शिवमंदिर के पास सड़क बंद हो गई। स्टेट बैंक भराड़ी मार्ग पर एवर सन्नी के पास सड़क पर बर्फ जम जाने के कारण पवाबो, भौंट और साथ लगते क्षेत्रों के लिए बसें नहीं चल पाईं। बालूगंज और समरहिल के बीच भी सड़क पर बर्फ जम जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। बर्फबारी के कारण शुक्रवार शाम लक्कड़ संजौली, आईजीएमसी संजौली, शिल्ली चौक-यूएस कल्ब, राजभवन-रामचंद्रा चौक व संजौली-जाखू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बीसीएस-खलीनी के बीच बर्फबारी के चलते पेड़ गिरने के कारण सड़क बंद हो गई।
विज्ञापन