{"_id":"132-32884","slug":"Shimla-32884-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार रुपये में तीन रातें व चार दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार रुपये में तीन रातें व चार दिन
Shimla
Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। नवविवाहित जोड़ों को हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्र्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी ) ने ‘हनीमून पैकेज’ लांच किया है। 10 हजार रुपये के इस हनीमून पैकेज में नवविवाहित जोड़ों को एचपीटीडीसी के होटलों में तीन रातें व चार दिन ठहरने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही डबल बेड रूम के साथ ब्रेकफास्ट व डिनर भी परोसा जाएगा। इतना ही नहीं मेहमानों को दिल्ली से लाने, ले जाने की व्यवस्था भी निगम की वोल्वो बसों में की जाएगी। एचपीटीडीसी के होटलों में आक्यूपैंसी बढ़ाने के उद्देश्य से जारी किए गए इस पैकेज के तहत निगम के होटलों को शिमला, धर्मशाला/चंबा व मनाली तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
निगम की वोल्वो बसें दिल्ली से सैलानियों को मनाली, शिमला व धर्मशाला पहुंचाऐंगी। इन्हीं वोल्वों बसों में सैलानियों को वापिस दिल्ली भी पहुंचाया जाएगा। एचपीटीडीसी के जीएम योगेश बहल ने बताया कि सैलानियों को पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहराव के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से पैकेज लांच किया गया है। 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक को छोड़ कर आगामी 31 मार्च तक यह पैकेज लागू रहेगा।