फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   zomato introduces ten day period leave in a year for women and transgender

जोमैटो ने की खास पहल, महिलाओं और ट्रांसजेडर कर्मचारियों को मिलेगी 'पीरियड लीव'

Tue, 11 Aug 2020 09:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 Aug 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
zomato introduces ten day period leave in a year for women and transgender

पीरियड को लेकर हमारे समाज में बहुत सारे टैबू हैं लेकिन अब लोग इस पर खुलकर बात कर रहे हैं। इस बारे में एक कदम आगे बढ़ते हुए ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने महिलाओं और ट्रांसजेडरों को पीरियड लीव देने की तैयारी की है। कंपनी एक महिला या ट्रांसजेडर को एक साल में दस दिन का पीरियड लीव देगी। कंपनी ने इस नए नियम को पीरियड पॉलिसी का नाम दिया है। 

विज्ञापन

zomato introduces ten day period leave in a year for women and transgender

कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने शनिवार को कर्मचारियों के नाम एक मेल भेजा है। जिसमें कहा गया है कि पीरियड लीव को किसी भी शर्म या कलंक से ना जोड़े और इस दौरान कर्मचारी छुट्टी लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। वैसे भी जौमैटो भारत में काफी हाई प्रोफाइल पॉलिसी को फॉलो करती है। सीईओ दीपिंदर गोयल का कहना है कि जोमैटो में हम विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं। आज से महिलाएं और ट्रांसजेडर कर्मचारी 10 दिन की छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों के लिए लिखे एक नोट में सीईओ गोयल ने कहा कि पुरुष कर्मचारियों को उस समय असहज होने की जरूरत नही है जब कोई महिला कर्मचारी कहती है कि वो पीरियड लीव पर है। यह जीवन का एक हिस्सा है, और जब तक हम पूरी तरह से यह नहीं समझते कि महिलाएं किस माध्यम से गुजरती हैं, हमें उन पर भरोसा करने की आवश्यकता है। और हमें इसके माध्यम से उनका समर्थन करना होगा। इसके साथ ही जोमैटो ने पीरियड लीव की छुट्टी में किसी भी तरह के उत्पीड़न या कमेंट को रोकने के लिए महिलाओं के लिए एक हेल्पडेस्क भी बनाई है। जिसमें वो इन छुट्टी से जु़ड़ी शिकायत कर पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed